Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

कालाबाजारी पर सख्ती, छापामार कार्रवाई से दुकानदारों में मचा हड़कंप

By
On:

खबरवाणी

कालाबाजारी पर सख्ती, छापामार कार्रवाई से दुकानदारों में मचा हड़कंप

खबरवाणी न्यूज़ रफीक

सारनी। क्षेत्र में घरेलू गैस सिलेंडरों के अवैध उपयोग और कालाबाजारी के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। खाद्य विभाग की टीम ने छापामार कार्रवाई करते हुए तीन अलग-अलग दुकानों से घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किए हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, क्षेत्र में लंबे समय से घरेलू गैस सिलेंडरों का व्यावसायिक उपयोग किए जाने की शिकायतें मिल रही थीं। इसी के आधार पर फूड इंस्पेक्टर के नेतृत्व में टीम गठित कर विभिन्न स्थानों पर अचानक निरीक्षण किया गया।
जांच के दौरान पाया गया कि कई दुकानदार घरेलू सिलेंडरों का उपयोग चाय-नाश्ता एवं अन्य खाद्य सामग्री तैयार करने में कर रहे थे, जो कि नियमों का स्पष्ट उल्लंघन है। मौके पर ही कार्रवाई करते हुए तीन दुकानों से सिलेंडर जब्त कर लिए गए और संबंधित दुकानदारों को सख्त हिदायत दी गई।
इस कार्रवाई के बाद पूरे क्षेत्र में हड़कंप की स्थिति बन गई। कई दुकानदारों ने तत्काल अपने प्रतिष्ठानों से घरेलू सिलेंडर हटाना शुरू कर दिया, वहीं अन्य व्यापारियों में भी प्रशासनिक कार्रवाई को लेकर भय का माहौल देखा गया।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News