कोरोना को लेकर गंभीर नहीं दिख रहा स्वास्थ्य विभाग
Corona JN.1 – बैतूल – देश में जहां कोरोना के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है और अलर्ट जारी किया गया है। अस्पतालों में कोरोना के इलाज के लिए मॉकड्रिल कर तैयारियों का जायजा लिया। लेकिन अस्पतालों में कोरोना के टेस्ट की कोई व्यवस्था नहीं है जिससे स्पष्ट है कि स्वास्थ्य विभाग लोगों को डरा तो रहा है पर गंभीर नहीं दिख रहा है।
पिछले दिनों जिला अस्पताल में मॉकड्रिल किया गया और कोरोना के मरीजों के इलाज के लिए तैयारियों का जायजा लिया गया। जिससे लग रहा था कि स्वास्थ्य विभाग कोरोना को लेकर गंभीर है लेकिन जब कुछ लोग सेम्पल कराने जिला अस्पताल पहुंच रहे हैं लेकिन किट नहीं होने के कारण कोरोना के सेम्पल नहीं हो रहे हैं। लोगों को कोरोना के लक्षण लग रहे हैं पर उनकी जांच नहीं हो पा रही है जिससे उनके मन में भय व्याप्त हो गया है।
- ये खबर भी पढ़िए : – King Cobra Ka Video – कोबरा सांप को कंट्रोल करने का हैरतअंगेज तरीका
जिला अस्पताल में कोरोना की जांच के लिए सूत्रों से चर्चा की गई तो पता चला है कि रैपिट एंटीजन किट पर सरकार ने रोक लगाकर रखी है। कोरोना की जांच आरटीपीसीआर के माध्यम से ही होगी। जिला अस्पताल में आरटीपीसीआर की मशीन तो उपलब्ध है लेकिन किट नहीं होने के कारण सेम्पल नहीं लिए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि पिछले कुछ दिनों पहले स्वास्थ्य विभाग से किट की मांग की गई है लेकिन अभी तक जिला अस्पताल को किट उपलब्ध नहीं कराई गई है जिसके कारण कोरोना के संदिग्ध मरीजों की जांच नहीं हो पा रही है।
- ये खबर भी पढ़िए : – Magarmach Aur Jaguar Ka Video – किनारे पर आराम फरमा रहे मगरमच्छ का किया शिकार





