Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

गौ सेवा से लेकर जनहित के मुद्दों तक लगातार सक्रिय, युवाओं को भी समाजसेवा से जोड़ने का प्रयास

By
—
On:

खबरवाणी

गौ सेवा से लेकर जनहित के मुद्दों तक लगातार सक्रिय, युवाओं को भी समाजसेवा से जोड़ने का प्रयास

अशोकनगर। समाज में समस्याओं पर केवल चर्चा करने के बजाय उनके समाधान के लिए आगे आने वाले गोलू यादव क्षेत्र में एक समर्पित सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। गौ सेवा, गौ संरक्षण और जनहित से जुड़े मुद्दों पर उनकी लगातार सक्रियता पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।

राष्ट्रीय गौ सेवा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में यादव बेसहारा और घायल गौवंश के इलाज, सहायता और देखभाल के कार्यों में खुद आगे रहकर सहभागिता निभाते हैं। उनकी कार्यशैली का मुख्य उद्देश्य सेवा को केवल खुद तक सीमित न रखकर समाज के हर वर्ग को इससे जोड़ना है। वे युवाओं और आम नागरिकों को सामाजिक जिम्मेदारी निभाने के लिए निरंतर प्रेरित कर रहे हैं। उनका मानना है कि यदि हर व्यक्ति बेसहारा गौवंश और जरूरतमंदों की मदद के लिए थोड़ा समय निकाले, तो समाज में सकारात्मक बदलाव संभव है। गौ सेवा के साथ-साथ वे ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं और जनहित के मुद्दों को प्रशासन तथा संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाने के लिए भी तत्पर रहते हैं। समस्याओं को केवल शिकायत तक सीमित न रखकर समाधान तक ले जाना उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News