खबरवाणी
दतिया में कांग्रेस की जीत का मुलताई में मनाया जश्न
मुलताई।दतिया विधानसभा उपचुनाव के नतीजों में कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह की ऐतिहासिक जीत के बाद पूरे क्षेत्र में उत्सव का माहौल है। मुलताई में फव्वारा चौक पर यह विजय उत्सव मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष और पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री सुखदेव पांसे के विशेष नेतृत्व में आयोजित किया गया। परिणाम घोषित होते ही श्री सुखदेव पांसे की अगुवाई में भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और समर्थक सड़कों पर उतर आए। कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी के साथ आतिशबाजी कर अपनी खुशी का इजहार किया। जश्न के दौरान पूर्व मंत्री श्री पांसे ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया और जीत की बधाई दी। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री सुखदेव पांसे ने कहा कि यह जीत दतिया की जागरूक जनता की जीत है, जिसने भाजपा सरकार के कुशासन से तंग आकर लोकतंत्र, संविधान और विकास के पक्ष में अपना फैसला सुनाया है। इस निर्णय से प्रदेश में सत्ता परिवर्तन की शुरुआत हो चुकी है । इस अवसर पर वरिष्ठ नेता संजय यादव,ब्लॉक अध्यक्ष अरुण यादव नगर अध्यक्ष सुमित शिवहरे जिला महामंत्री किशोरसिंह परिहार, नितेश साहू, गुड्डू मानकर, बाबा ठाकरे,टीनू मिश्रा, कपिल खंडेलवाल शेख तौफीक, शेख जाकिर,यशवंत बोडखे, रितेश शर्मा,प्रकाश सेवत्कर आशीष सोनी,लोकेश यादव,जीवन डोंगरदिये हितेश वाजपेई, वरुण रघुवंशी, राजेश साहू,सौरभ कड़वे, गोल्डी अग्रवाल,अजय शिवहरे, भुवन साहू, हितेश वानखड़े, कृष्णा यादव चन्दन ठाकुर, आशीष पवार, राहुल उइके सहित कार्यकर्त्ता उपस्थित थे।





