खबरवाणी
छात्रों पर बर्बरता राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोधऔर धर्मेंद्र प्रधान के ईसतीफे को लेकर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन
रिपोर्ट प्रदीप यादव भीमपुर
खबर भीमपुर से जहां भीमपुर कांग्रेस पार्टी के अगुवाई में ब्लॉक अध्यक्ष सियाराम यादव जिला महामंत्री राजकुमार पटेल महामंत्री अजीत पटेल दीपक मालवीय अभिषेक आर्य के मार्गदर्शन में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भीमपुर तहसीलदार बसंत कुमार बरखानिया को महामहिम राष्ट्रपति के नाम दिल्ली में हो रहे छात्रों के शांति पूर्ण प्रदर्शन और जायज मांगो को न मानने पर राहुल गांधी के शांति पूर्ण प्रदर्शन पर दिल्ली पुलिस के द्वारा बर्बरता पूर्ण य्वहार कर गिरफ्तारी के विरोध में और नीट परीक्षा पेपर लीक मामले को पूरी स्पष्टता से जांच कर धर्मेंद्र प्रधान के ईसतीफे को लेकर कांग्रेस ने ज्ञापन सौंपा
कांग्रेस ने की मांग
कांग्रेस पार्टी के ब्लॉक अध्यक्ष सियाराम यादव, ने मोदी सरकार को जम कर कोसा और कहा की मोदी सरकार की तानाशाही का अंत आ गया है नरेंद्र मोदी ओर धर्मेंद्र प्रधान को पद पर रहने का कोई अधिकार नहीं है
अभिषेक आर्य ने प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल को आड़े हाथ लेते हुए कहा की दो दो हाथ अगर करना है तो बेरजोगार लोगों के रोजगार के लिए करो किसानों को खाद बीज के लिए करो और जैसा दो दो हाथ करना है वैसे के लिए पूरे प्रदेश का शोषित आम जन तैयार है




