Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

छात्रों से मिले कांग्रेसी ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम से जुड़ने का अनुरोध 

By
—
On:

खबरवाणी

छात्रों से मिले कांग्रेसी ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम से जुड़ने का अनुरोध 

मुलताई। इंदौर में 19 सितंबर को होने वाले कार्यक्रम ‘छात्रों की गूंज’ को लेकर नगर में कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने छात्रों से सीधा संवाद किया। नगर के सरकारी कॉलेज में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अरुण यादव के नेतृत्व में विद्यार्थियों से मुलाकात कर कार्यक्रम की जानकारी साझा की गई। इस दौरान छात्रों से अपील की गई कि वे 19 सितंबर को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष श्री राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम से प्रत्यक्ष रूप से अथवा ऑनलाइन माध्यम से अधिक से अधिक संख्या में जुड़ें। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों और युवाओं की समस्याओं एवं उनके अनुभवों को सामने लाने के लिए संवाद का मंच उपलब्ध कराना है।छात्रों के साथ चर्चा के दौरान पेपर लीक के मामले, परीक्षा एवं भर्ती से जुड़ी समस्याएं, बेरोजगारी तथा युवाओं के भविष्य जैसे मुद्दों पर सार्थक संवाद हुआ। विद्यार्थियों ने भी शिक्षा और रोजगार से जुड़े विषयों पर अपनी बात रखी।

इस अवसर पर जिला महासचिव किशोर परिहार, नितेश साहू, लोकेश यादव, सचिन लिखितकर, हर्षित, अजय ठाकुर,महेश नागले सुखदेव नरवरे एवं स्वास्तिक दुबे सहित अन्य उपस्थित रहे।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News