Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

गौरवशाली रहा है कांग्रेस का इतिहास

By
On:

खबरवाणी

गौरवशाली रहा है कांग्रेस का इतिहास

मनाया गया स्थापना दिवस

नरसिंहपुर। कांग्रेस नेताओं ने पार्टी के स्थापना दिवस से कभी भी कांग्रेस की मूल विचारधारा से समझौता नहीं किया यही कारण है कि आज भी कांग्रेस का गौरवशाली इतिहास है। उक्त विचार कांग्रेस के स्थापना दिवस पर पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष नरेंद्र राजपूत ने जिला कांग्रेस कार्यालय में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित कार्यक्रम में व्यक्त किए। श्री राजपूत ने कहा कि सद्भावना भाईचारा और विकास ही कांग्रेस की प्राथमिकता रही है। डॉ संजीव चांदोकर ने कांग्रेस के इतिहास पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पार्टी के अनेक नेताओं ने देश की आजादी से लेकर देश के निर्माण में बलिदान कर प्राण तक निछावर किए।

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता विक्रम चौधरी ने कहा कि हमें गर्व है कि कांग्रेस पार्टी के सदस्य हैं। शहर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मनीष साहू ने पार्टी के इतिहास का उल्लेख करते हुए कहा कि वह सब साथी अभिनंदन के पात्र हैं जो संकट के समय में भी साथ खड़े हुए हैं। ग्रामीण ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष धनीराम पटेल ने आभार व्यक्त करते हुए कि देश के निर्माण में कांग्रेस पार्टी के योगदान को देश कभी भुला नहीं सकता। उक्त मौके पर चंद्रशेखर साहू, अस्सू नेमा, आशीष राजवैध, बॉबी खान, आनंद चौरसिया, मुकेश कटारे , देवेंद्र शुक्ला ,लखन दुबे, संतोष शुक्ला, डॉ राजकुमार नेमा,अमित राय गोलू ,अतुल चौरसिया, रोहित पटेल, अंकुर बटरी, देवेंद्र प्रजापति, प्रभात तिवारी , रितेश राय, संजय तिवारी, रफ़ीकुद्दीन, यासीन मनचला, अनवर खान, अंकित पटेल, जावेद अख्तर,फजल खान के साथ बड़ी संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ता पदाधिकारी मौजूद रहे।

For Feedback - feedback@example.com

Related News

Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News