Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

Complaint: भाजपा ने चुनाव आयोग में की राहुल गांधी की शिकायत

By
—
On:

Complaint: नई दिल्ली(ई-न्यूज)। चुनावी रैलियों सहित सार्वजनिक मंच पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा कई बार भाजपा पर यह बेबुनियाद आरोप लगाए हैं कि भाजपा संविधान को कुचलना चाहती है। इस मामले में भाजपा ने राहुल गांधी के खिलाफ चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज कराई है।  महाराष्ट्र चुनाव की वोटिंग से 9 दिन पहले भाजपा ने कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ चुनाव आयोग से शिकायत की है।


महाराष्ट्र में भी दिया बयान


केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने सोमवार को कहा- राहुल गांधी महाराष्ट्र की रैलियों में भाजपा के खिलाफ झूठा प्रचार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि राहुल ने 6 नवंबर की रैली में कहा था कि भाजपा संविधान को कुचलना चाहती है। यह आरोप बेबुनियाद है। राहुल राज्यों को एक दूसरे के खिलाफ खड़ा करने का प्रयास करते हैं। उन्होंने संविधान की धज्जियां उड़ाईं। हमने चुनाव आयोग से कहा है कि इसे रोका जाना चाहिए। राहुल गांधी ऐसे बेबुनियाद आरोप लगाने के आदी हैं। चेतावनी और नोटिस के बावजूद वे ऐसा करने से बाज नहीं आ रहे हैं। राहुल के खिलाफ बीएनएस की धारा 353 के तहत एफआईआर दर्ज की जानी चाहिए। 

source internet…  साभार….    

For Feedback - feedback@example.com

Related News

Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News