Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

कमिश्नर पहुंचे मुलताई,मां ताप्ती की पूजा कर किया निरीक्षण 

By
On:

खबरवाणी

कमिश्नर पहुंचे मुलताई,मां ताप्ती की पूजा कर किया निरीक्षण 

*ताप्ती जलमार्ग से अतिक्रमण हटाने एवं गुणवत्ताहीन सड़को की जांच की मांग

मुलताई। नर्मदापुरम संभाग के आयुक्त संकेत भोंडवे गुरुवार की दोपहर मां ताप्ती की उदगम स्थली मुलताई पहुंचे,उनके द्वारा मां ताप्ती मंदिर पहुंचकर मां ताप्ती की पूजा कर आरती उतारी, जिसके बाद प्राचीन ताप्ती मंदिर पहुंचकर दर्शन किए एवं ताप्ती लोक बनाए जाने की संभावना को दृष्टिगत रखते हुए ताप्ती सरोवर परिक्रमा मार्ग, शनि तालाब, ताप्ती सरोवर जल मार्ग का निरीक्षण किया।इस दौरान उन्हें नगरपालिका अध्यक्ष नीतू प्रहलाद सिंह परमार द्वारा ताप्ती सरोवर के सौंदर्यकरण कराए जाने एवं सरोवर में आने प्रदूषित जल को रोकने राशि स्वीकृत कराने की बात कही। आयुक्त के साथ नगरीय प्रशासन विभाग के संयुक्त संचालक,एसडीएम राजीव कहार, तहसीलदार संजय बरैया, सीएमओ वीरेंद्र तिवारी, उपयंत्री महेश शर्मा तथा जी आर देशमुख उपस्थित थे। निरीक्षण के दौरान जन आंदोलन मंच के अनिल सोनी ने कमीश्नर श्री भोंडवे को ताप्ती जलमार्ग से अतिक्रमण हटाने ज्ञापन सौपा तथा जलमार्ग से अतिक्रमण हटाने हेतु न्यायालय के आदेश तथा पूर्व कमीश्नर केजी तिवारी के आदेश से अवगत कराया। जबकि कांग्रेस पार्षद अंजलि शिवहरे ने नगर में मुख्यमंत्री अधो-संरचना एवं कायाकल्प योजना के तहत विभिन्न वार्डों में सीमेंट सड़कों का ठेकेदार द्वारा घटिया निर्माण कराने वाले दोषी अधिकारियो पर कार्रवाई की मांग की है।वहीं नगर पालिका द्वारा लाखों की लागत से कचरा पृथक करने की मशीन खरीदी में भारी भ्रष्टाचार की संभावना जताई। जबकि नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुमित शिवहरे ने मुलताई सीएमओ वीरेंद्र तिवारी के खिलाफ भिंड कोतवाली में दर्ज धोखाधड़ी के प्रकरण में अग्रिम जमानत निरस्त होने से संबंधित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की।ताप्ती प्राधिकरण के गोलू उघड़े, दिनेश कालभोर ने ताप्ती नदी की वास्तविक स्थिति एवं अतिक्रमण से अवगत कराया।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News