खबरवाणी
मुलभुत समस्याओ को लेकर कालेज के विद्यार्थियों ने जताया विरोध
मुलताई। नगर के सरकारी कालेज मे व्याप्त मुलभुत समस्याओ को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के कार्यकर्ताओं द्वारा आज महाविद्यालय परिसर मुलताई में प्रदर्शन किया।अखिल भारतीय विद्यार्थी परिसद के सदस्यों ने बताया महाविद्यालय परिसर में लगे वॉटर कूलर लंबे समय से बंद पड़े हैं, जिसके कारण छात्रों को शुद्ध एवं ठंडा पेयजल उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। भीषण गर्मी के चलते विद्यार्थियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कई बार शिकायत करने के बावजूद भी इस समस्या का समाधान नहीं किया गया। इसी समस्या को लेकर विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने महाविद्यालय प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया, साथ ही प्रतीकात्मक रूप से तालाबंदी कर अपना विरोध दर्ज कराया। इसके बाद संबंधित अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर जल्द से जल्द वॉटर कूलर चालू कराने एवं स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की गई।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से
रवि तायवाड़े सह नगर मंत्री,
शुभम खवादे सह नगर मंत्री, मनीष बिंजारे सोशल मीडिया प्रमुख,
नमन मालवी,शिवम मालवी,
विशाल पाटिल सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।





