Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

कोयला मजदूरों से बिना प्रमाण पत्र ढुलाया जा रहा ज्यादा बारूद

By
On:

खबरवाणी

कोयला मजदूरों से बिना प्रमाण पत्र ढुलाया जा रहा ज्यादा बारूद

खबरवाणी न्यूज़ रफीक

सारनी। मजदूरों से भूमिगत कोयला खदानो में बारूद ढोने का काम बिना सुरक्षा के साथ काम करा रहे ठेकेदार श्रमिकों की जान जोखिम में डालकर लाखों रूपए गबन करके मजदूरों के हक पर डाला जा रहा है डाका इस विषय पर कांग्रेस कमेटी ने उठाई आवाज। सूत्रों से जानकारी मिली है कि वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (डब्ल्यूसीएल) पाथाखेड़ा क्षेत्र की तीनों खदानों में कार्यरत ठेका श्रमिकों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। असंगठित कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस कमेटी, जिला बैतूल ने प्रबंधन को पत्र सौंपकर आरोप लगाया है कि कई ठेका श्रमिकों से बारूद एवं ब्लास्टिंग जैसे अत्यंत जोखिमपूर्ण कार्य कराए जा रहे हैं, जबकि उनके पास न तो वैध ट्रेनिंग है और न ही वीटीसी ट्रेनिंग सर्टिफिकेट उपलब्ध है।
कमेटी के जिला अध्यक्ष प्रदीप कुमार नागले ने जारी पत्र में कहा है कि नियमों को दरकिनार कर श्रमिकों की जान जोखिम में डालना बेहद चिंताजनक है। पत्र में यह भी उल्लेख किया गया है कि इन श्रमिकों का बीमा तक नहीं कराया गया, जिससे किसी बड़ी दुर्घटना की स्थिति में मजदूरों और उनके परिवारों के सामने गंभीर संकट खड़ा हो सकता है।संगठन ने मांग की है कि खदानों में कार्यरत सभी ठेका श्रमिकों की जांच कराई जाए तथा उनका पुलिस वेरिफिकेशन भी अनिवार्य रूप से कराया जाए। साथ ही स्थानीय बेरोजगार युवाओं और सीएसआर ग्रामों के श्रमिकों को रोजगार में प्राथमिकता देने की मांग भी उठाई गई है।
पत्र में चेतावनी दी गई है कि यदि जल्द ही समस्याओं का निराकरण नहीं हुआ तो ठेका श्रमिकों में बढ़ता आक्रोश उस विषय को लेकर केंद्रीय श्रम अधिकारी तक पहुंचाई जाएगी । इस मामले की प्रतिलिपि कलेक्टर बैतूल, प्रदेश अध्यक्ष असंगठित कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस भोपाल तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष को भी भेजी गई है।क्षेत्र में यह मुद्दा अब श्रमिक सुरक्षा, प्रबंधन की जवाबदेही और खदानों में नियमों के पालन को लेकर चर्चा का केंद्र बन गया है।
इनका कहना है कि

तीनो खदानों में सुरक्षा अधिकारियों से चर्चा कर आपके द्वारा दी गई जानकारी अनुसार बिना ट्रेनिंग सर्टिफिकेट के मजदूरों से बारूद ढोने का काम किया जा रहा है तो जांच करके जरूर कारवाही की जाएंगी।

जीएम संजय मिश्रा वेस्टर्न कोलफील्ड लिमिटेड पाथाखेड़ा

For Feedback - feedback@example.com

Related News

Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News