Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

मां बिजासन मंदिर स्थित नदी में सफाई अभियान, जल स्रोत बचाने आगे आए लोग

By
On:

खबरवाणी

मां बिजासन मंदिर स्थित नदी में सफाई अभियान, जल स्रोत बचाने आगे आए लोग

भौंरा। प्रदेशभर में संचालित जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत सोमवार को मां बिजासन मंदिर स्थित नदी क्षेत्र में व्यापक सफाई अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान जनप्रतिनिधियों, ग्रामीणों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने श्रमदान कर नदी घाट एवं आसपास फैली गंदगी को हटाया तथा जल स्रोतों के संरक्षण का संदेश दिया।कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि जल स्रोतों का संरक्षण वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। नदियों, तालाबों एवं कुओं की स्वच्छता बनाए रखने से जल स्तर संरक्षण के साथ पर्यावरण संतुलन भी कायम रहता है। उन्होंने आमजन से जल संरक्षण गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की।

भूपेंद्र सज्जन सिंह ऊईके ने कहा कि जल गंगा संवर्धन अभियान का उद्देश्य केवल सफाई करना नहीं, बल्कि लोगों में जल संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना भी है। उन्होंने कहा कि आने वाली पीढ़ियों के लिए जल स्रोतों को सुरक्षित रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है और इसके लिए जनभागीदारी आवश्यक है।
सफाई अभियान के दौरान नदी घाट क्षेत्र से कचरा एवं झाड़ियां हटाई गईं तथा लोगों को स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया। अभियान में प्रमुख रूप से भूपेंद्र सिंह उईके, सरपंच मीरा धुर्वे, उपसरपंच महेंद्र सिरोठिया, जय किशोर मिश्रा, सचिव सचिव राजू पंडाग्रे, मनीष खंडेलवाल, सुनील राठौर, दीपक वर्मा, उत्तम वर्मा, प्रीतम जोगी सहित अनेक जनप्रतिनिधि, ग्रामीण एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News