Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

छुरी–मयावानी रोड निर्माण अंतिम चरण में, क्षेत्रवासियों को मिलेगी बड़ी राहत

By
On:

खबरवाणी

छुरी–मयावानी रोड निर्माण अंतिम चरण में, क्षेत्रवासियों को मिलेगी बड़ी राहत

खबरवाणी न्यूज़ रफीक

सारणी। लंबे समय से प्रतीक्षित छुरी–मयावानी रोड का निर्माण कार्य अब अंतिम चरण में पहुंच गया है। करीब दो करोड़ रुपये से अधिक की लागत से बन रही इस सड़क की मांग पिछले कई वर्षों से लगभग 15–16 गांवों के ग्रामीण लगातार कर रहे थे। बरसात के दौरान विधायक डॉ. योगेश पंडाग्रे द्वारा इसका भूमिपूजन किया गया था, जिसके बाद निर्माण कार्य तेज गति से शुरू हुआ।
यह सड़क बनने से क्षेत्र के नागरिकों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी। खासकर रानीपुर होते हुए सलैया और वहां से बैतूल तक शॉर्टकट मार्ग उपलब्ध होने से समय और दूरी दोनों की बचत होगी। सीमेंट रोड बनने से बरसात में होने वाली परेशानियों से भी लोगों को निजात मिलेगी।
भाजपा मंडल अध्यक्ष दीपक पटेल ने इस कार्य की सराहना करते हुए विधायक का आभार जताया है। क्षेत्रवासियों ने भी सड़क निर्माण को लेकर खुशी व्यक्त की है।

For Feedback - feedback@example.com

Related News

Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News