Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

Chunav Prachar : मां दुर्गा मंदिर में माथा टेक कर किया प्रचार

By
Last updated:

मोहल्ले मोहल्ले जाकर किया प्रचार, ग्रामीणों से मिलीं स्वाति मनीष राठौर

झल्लार – तीसरे चरण के पंचायत चुनाव के लिए घमासान तेज हो गया है। इसमे सर्वाधिक चर्चा भैंसदेही जनपद पंचायत क्षेत्र क्रमांक 07 से सदस्य को लेकर चल रही है। बरगद के निशान से चुनाव लड़ रही जिसमे ग्राम झल्लार , कामीदा, रामजीढाना एस3 श्रीमती स्वाति मनीष राठौर ने आज झल्लार क्षेत्र में भारी जन समर्थन के साथ प्रचार किया। इसमें झल्लार क्षेत्र के युवाओं और दिग्गज भी साथ दिखाई दिए। श्रीमती स्वाति मनीष राठौर ने जनता को आश्वासन दिया कि क्षेत्र का विकास मेरी पहली प्राथमिकता है।

मदद करने हरदम रहते हैं तैयार

युवाओं को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा यह उनको पता चल जाए उस समय स्वाति मनीष राठौर की टीम समर्थकों के साथ सेवाभावी भावनाओं के साथ हर संभव मदद के लिये तैयार रहते है इसलिये हर किसी की जुबा पर बस एक ही नाम आ रहा है और वह है। स्वाति मनीष राठौर का। उनका कद निरंतर बढ़ते जा रहा है। यहां यह उल्लेख करना लाजिमी है कि श्री मनीष राठौर ने पीडि़त लोगों को जो सहयोग किया है वे लोग स्वयं इस क्षेत्र में पहुंच कर उनके लिए प्रचार-प्रसार में अपना समय दे रहे हैं। जिससे श्रीमती राठौर की स्थिति क्षेत्र में सबसे मजबूत हो गई है।

युवा टीम का मिल रहा समर्थन

युवाओं की टीम का मिल रहा समर्थन इसलिए भी सुर्खियों में है क्योंकि यहां से प्रत्याशी के साथ युवाओं की टीम दौड़ रही हैं। यही कारण है कि क्षेत्र के मतदाताओं को भारी जन समर्थन भी मिल रहा है। श्री राठौर  परिवारों को मदद करने की कहे या कोई अन्य दुर्घटनाओं से परेशान व्यक्तियों को आर्थिक मदद करते रहे हैं। इसके साथ ही जरुरत मंदों को वे हमेशा मदद करने के लिये तत्पर रहे हैं। यही वजह है कि उनके लिये समर्थकों की लंबी लाइन लग गई है।

For Feedback - feedback@example.com

Related News

1 thought on “Chunav Prachar : मां दुर्गा मंदिर में माथा टेक कर किया प्रचार”

Leave a Comment

Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News