Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

Chunav Prachar : विवेकानन्द वार्ड के विकास की जिम्मेदारी मेरी-हेमंत खंडेलवाल

By
On:

मुलताई{Chunav Prachar} नगर के विवेकानंद वार्ड में पूर्व सांसद एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता हेमंत खंडेलवाल द्वारा सघन जनसंपर्क किया गया। इस दौरान उन्होंने वार्ड वासियों से कहा कि सभी भाजपा के पक्ष में मतदान करें एवं भाजपा को जिताये।

उन्होंने कहा कि आप के वार्ड की प्रत्याशी प्रीति यवनींद्र जैन है,लेकिन विवेकानंद वार्ड के विकास की जिम्मेदारी वह स्वयं ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि वार्ड के विकास में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी जाएगी एवं अगले 5 साल किसी भी समस्या के लिए वे खुद उपलब्ध रहेंगे। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि नगर में भाजपा की सरकार बनाने के लिए विवेकानंद वार्ड से प्रीति जैन के पक्ष में मतदान करें।हेमंत खंडेलवाल के साथ भाजपा के नेता हनी सरदार सहित वार्ड के अन्य वरिष्ठ नेता उपस्थित थे।

For Feedback - feedback@example.com

Leave a Comment

Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News