Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

माँ ताप्ती जन्मोत्सव के प्रचार प्रसार के लिए आज निकलेगा रथ

By
On:
खबरवाणी

मां ताप्ती जन्मोत्सव के प्रचार प्रसार के लिए आज निकलेगा रथ

मुलताई। सूर्य पुत्री मां ताप्ती तीर्थ क्षेत्र न्यास द्वारा लगातार 9वर्षो से क्षेत्र के करीब 125 ग्रामो में सात दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है, लगातार दसवे वर्ष में भी कार्यक्रमो का आयोजन किया जाना है, कार्यक्रम के प्रचार प्रसार के लिए शुक्रवार ताप्ती तट से मां ताप्ती रथ निकाला जाएगा। गुरुवार कि पत्रकार वार्ता आयोजित कर न्यास के सदस्य डॉ राजेंद्र सिंह ठाकुर, पूर्व नपा अध्यक्ष हेमंत शर्मा, जयेश सघवी, पूर्व मंडल अध्यक्ष हनी भार्गव, गुड्डू पवार ने बताया साप्ताहिक कार्यक्रम आयोजन को लेकर क्षेत्र में प्रचार प्रसार के लिए रथ यात्रा 125 ग्रामों में निकाली जाएगी। रथ यात्रा 10 जुलाई को पवित्र नगरी से निकलकर थाना साईखेड़ा पहुंचेगी जो क्षेत्र में प्रचार प्रसार करेगी, जिसका 13 जुलाई तक जोलखेड़ा में समापन होगा।14 जुलाई एक सैकड़ा ग्रामो के मंदिर में मां ताप्ती जल कलश पुजन स्थापना 15 जुलाई को सभी ग्रामो में स्वच्छता कार्यक्रम,16 जुलाई को नगर सहित ग्रामो में गौ पूजन एवं गौ रक्षक का संकल्प एवं संगोष्ठी, 17 जुलाई को ग्रामीण के ताप्ती उपवन में पौधारोपण,18 जुलाई को खिचड़ी संग्रह और समरसता यज्ञ,19 जुलाई को ताप्ती तट पर मां ताप्ती बनो प्रतियोगिता एवं पूर्व संध्या पर मां ताप्ती जी की महा आरती एवं 20 जुलाई को मां ताप्ती जी जन्मोत्सव पर सभी कार्यकर्ताओं द्वारा दंडवत परिक्रमा का आयोजन होगा।उन्होंने सभी भक्तो से कार्यक्रम में शामिल होने का अनुरोध किया है

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News