Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

भौंरा सर्कल-11 में जनगणना कार्य शत-प्रतिशत पूर्ण

By
On:

खबरवाणी

भौंरा सर्कल-11 में जनगणना कार्य शत-प्रतिशत पूर्ण

भौंरा। जनगणना 2027 के तहत भौंरा नगर के सर्कल क्रमांक-11 में जनगणना कार्य शत-प्रतिशत पूर्ण कर लिया गया है। प्रगणक प्रवीण कुमार पाटनकर द्वारा कुल 278 भवनों एवं 321 जनगणना मकानों का घर-घर पहुंचकर सर्वे किया गया। इस दौरान परिवारों से सामाजिक, आर्थिक, शैक्षणिक एवं आवास संबंधी आवश्यक जानकारियां एकत्रित की गईं। जनगणना देश की महत्वपूर्ण प्रशासनिक प्रक्रिया है, जिसके आंकड़ों के आधार पर शासन द्वारा विभिन्न योजनाओं, आधारभूत सुविधाओं एवं विकास कार्यों की रूपरेखा तैयार की जाती है। इसके माध्यम से क्षेत्र की वास्तविक जनसंख्या, परिवारों की स्थिति, शिक्षा स्तर, रोजगार एवं आवास संबंधी आंकड़े प्राप्त होते हैं।प्रगणक द्वारा सर्वे के दौरान परिवारों से लगभग 33 बिंदुओं पर जानकारी ली गई। इसमें परिवार के सदस्यों की संख्या, शिक्षा, व्यवसाय, आवासीय स्थिति सहित अन्य आवश्यक जानकारियां शामिल रहीं। जनगणना कार्य के दौरान गर्मी एवं शादी-विवाह के सीजन के चलते कई घरों में परिवार के सदस्य नहीं मिले, जबकि कुछ मकान बंद मिलने से दोबारा संपर्क करना पड़ा। कई स्थानों पर लोगों को पहले जनगणना के महत्व एवं जानकारी की गोपनीयता के बारे में समझाना पड़ा, जिसके बाद उन्होंने जानकारी उपलब्ध कराई।प्रगणक प्रवीण कुमार पाटनकर ने बताया कि सही एवं सटीक आंकड़े शासन के लिए अत्यंत आवश्यक होते हैं, जिससे योजनाओं का लाभ वास्तविक पात्र लोगों तक पहुंचाया जा सके। उन्होंने नागरिकों से जनगणना जैसी राष्ट्रीय प्रक्रिया में सहयोग करने की अपील की।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News