Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

वीर बाल दिवस एवं पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती मनाई

By
On:

खबरवाणी

वीर बाल दिवस एवं पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती मनाई

मुलताई। नगर के आनंद पब्लिक स्कूल में दोपहर 2 बजे धर्म एवं संस्कृति की रक्षा के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले गुरु श्री गोविंद सिंह जी के साहिबजादो क़े बलिदान दिवस वीर बाल दिवस एवं पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म जयंती के अवसर पर गोष्ठी का आयोजन किया गया l गोष्ठी में प्रमुख रूप से भाजपा जिला उपाध्यक्ष जगदीश पवार, एसआईआर विधानसभा संयोजक तुलसीराम बारस्कर, भाजपा महामंत्री निलेश चावरिया, एसआईआर नगर मंडल संयोजक अभिषेक खंडेलवाल एवं आनंद पब्लिक स्कूल संचालक रूपेश वागद्रे सहित शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राये मौजूद रहे l भाजपा जिला उपाध्यक्ष जगदीश पवार,एसआई आर नगर मंडल संयोजक अभिषेक खंडेलवाल द्वारा वीर बाल दिवस एवं पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के जीवन पर प्रकाश डालते बच्चों को जीवन से जुड़ी जानकारी से अवगत कराया l अभिषेक खंडेलवाल ने गोष्टी के दौरान स्कूल के बच्चों को कर्तव्य के प्रति शपथ दिलाई। गोष्ठी कार्यक्रम में मंच संचालन निलेश चावरिया द्वारा किया गया l स्कूल के संचालक रूपेश वागद्रे द्वारा गोष्टी कार्यक्रम के समापन पर आभार व्यक्त किया l

For Feedback - feedback@example.com

Related News

Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News