Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

शांति एवं सदभावना पूर्वक मनाए ईद का त्यौहार, व्यवस्था बनाने नपा को दिए निर्देश

By
Last updated:

खबरवाणी

शांति एवं सदभावना पूर्वक मनाए ईद का त्यौहार, व्यवस्था बनाने नपा को दिए निर्देश

मुलताई। नगर के थाना परिसर मे बुधवार को ईद के त्यौहार को लेकर शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक मे एसडीएम राजीव कहार,सहायक कलेक्टर(आईएएस) पुष्पराज खोट, तहसीलदार डॉ संजय बरैया, टीआई नरेंद्र सिंह परिहार सहित शांति समिति के सदस्य मौजूद थे।
बैठक मे ईद की विशेष नमाज़ पर चर्चा हुई, मुस्लिम समाज के लोगो ने बताया नगर की जामा मस्जिद में सुबह 7:30 बजे एवं ईदगाह और नूरानी मस्जिद में 8:30 बजे तथा मरकजी मस्जिद में 8:45 बजे ईदु उल अजहा की विशेष नमाज़ अता की जाएंगी।
शांति समिति की बैठक में मुस्लिम समुदाय की ओर से ईदगाह पर पानी का टैंकर, चलित शौचालय, कब्रिस्तान के आसपास एवं मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्रों में साफ-सफाई और पेयजल व्यवस्था उपलब्ध कराने की मांग की गई। इस अवसर पर सहायक कलेक्टर पुष्पराज खोट ने कहा कि ईद का पर्व पारंपरिक रूप से आपसी सद्भाव और भाईचारे के साथ मनाया जाए।एसडीएम राजीव कहार ने सभी से नियमों का पालन करते हुए शांति एवं सदभावना पूर्वक ईद मनाने की अपील की। कब्रिस्तान कमेटी अध्यक्ष शेख साजिद मिस्त्री, अल फैज़ वेलफेयर सोसायटी के पदाधिकारियो ने
एसडीएम को ज्ञापन देकर मुस्लिम धर्मस्थलों के आस-पास, साफ-सफाई, चूना पट्टी एवं प्रकाश की उचित व्यवस्था बनाने,मुस्लिम रहवासी क्षेत्रों में उचित समय पर पानी की सप्लाई 10 मिनट अधिक देने ,ईदगाह पहुँच मार्ग मे सफाई एवं सड़क के दोनो ओर चूना पट्टी डालने,ईदगाह के आस-पास सफाई, चलित शौचालय एवं पानी की व्यवस्था करने कब्रस्तान के आस-पास सफाई एवं चूना पट्टी डालने ईद के दिन कब्रस्तान एवं जामा मस्ज़िद रोड पर ईद के दिन दोपहऱ 12 बजे तक भारी वाहनो का आवागमन परिवर्तित करने एवं जेल मे बंदियों के लिए नमाज की व्यवस्था करने की मांग की।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News