Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

बाबा साहब अम्बेडकर का आपत्ति जनक वीडियो पोस्ट करने वाले पर केस दर्ज

By
Last updated:

खबरवाणी

बाबा साहब अम्बेडकर का आपत्ति जनक वीडियो पोस्ट करने वाले पर केस दर्ज

मुलताई। थाना क्षेत्र की वंडली मे मंगलवार को बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की तस्वीर के साथ आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट करने के मामले मे पुलिस द्वारा आरोपी की खिलाफ केस दर्ज किया है। बताया जाता है मुलताई थाना क्षेत्र के ग्राम वंडली निवासी शिवराज सिंह राजपूत द्वारा बाबा साहब पर बनाया गया एक वीडियो शेयर किया था। वीडियो सामने आने के बाद बहुजन समाज के लोग मुलताई थाना पहुंचे और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की बहुजन समाज के प्रतिनिधि जेडी पाटिल, रम्मू पाटिल ने बताया कि युवक के इस कृत्य से पूरे समाज की भावनाएं आहत हुई हैं। उन्होंने पुलिस प्रशासन से आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की, जिससे भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीओपी एसके. सिंह और थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह परिहार ने तत्काल समाज के लोगों से चर्चा की। उन्होंने स्थिति को संभाला और समाज के लोगों को आश्वस्त किया कि कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह परिहार ने बताया कि पुलिस ने प्रारंभिक जांच के बाद आरोपी युवक शिवराज राजपूत के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News