Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

गांधी चौक में मिला दुर्लभ वन प्राणी कबर बिज्जू का शव

By
On:

खबरवाणी

गांधी चौक में मिला दुर्लभ वन प्राणी कबर बिज्जू का शव

मुलताई। नगर के गांधी चौक में मंगलवार सुबह दुर्लभ वन प्राणी कबर बिज्जू का शव मिला है। वन प्राणी की मौत किन कारणों से हुई है इसकी जानकारी नहीं लग पाई है। दुर्लभ वन प्राणी का शव देखने के पश्चात वार्ड के लोगों द्वारा वन विभाग के रेंजर नितिन पवार को इसकी सूचना दी जिसके बाद वन विभाग की टीम द्वारा आकर शव को अपने साथ ले जाकर नियमानुसार उसका अंतिम संस्कार किया गया है। वार्ड वासियों का कहना है कि मोहल्ले में रहने वाले आवारा श्वानों द्वारा दुर्लभ वन प्राणी का शिकार किया गया है। नगर में गांधी चौक के इलाके में आवारा कुत्तो की संख्या बहुत हो गई है जो की पैदल एवं वाहन चालकों पर भी कई बार हमला कर चुके हैं लेकिन नगर पालिका का इस ओर कोई ध्यान नहीं है। आवारा कुत्तो को पकड़ने के संबंध में कई बार ज्ञापन के माध्यम से नगर पालिका को अवगत कराया गया है लेकिन इसके बावजूद भी किसी प्रकार की कोई करवाई नगर पालिका द्वारा नहीं की गई है।इस संबंध में नगर पालिका सीएमओ वीरेंद्र तिवारी से चर्चा की गई ती उन्होंने बताया नगरपालिका के पास इन जानवरों को पकड़ने के के लिए कोई अनुभवी टीम नहीं है। हमारे द्वारा पूर्व में भी इन जानवरों को पकड़ने के लिए एक टेंडर निकाला गया था। जिसमें किसी प्रकार की किसी टीम द्वारा निविदा नहीं भरी गई, हमारे द्वारा पुनः निविदा निकाल कर एक अनुभवी टीम की खोज की जा रही है जल्द ही टीम द्वारा आवारा श्वानों को पकड़ने कार्रवाई की जाएगी।

For Feedback - feedback@example.com

Related News

Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News