Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

कार ने मारी बाइक को टक्कर बाइक एवं कार चालक घायल

By
On:

खबरवाणी

कार ने मारी बाइक को टक्कर बाइक एवं कार चालक घायल

मुलताई। नेशनल हाईवे छिंदवाड़ा रोड पर ग्राम चिखलीखुर्द के पास सोमवार की दोपहऱ करीब 3.10 बजे एक कार और बाइक की आमने-सामने की टक्कर हो गई. जिसमे बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।वहीं कार चालक को भी मामूली चोटें आई है। जिन्हे नगर के सरकारी अस्पताल मे भर्ती कराया गया है।बताया जाता है ग्राम डोंगरपुर निवासी अशोक धुर्वे 38 वर्ष, पिता दसरू मयावाडी की ओर से शादी के कार्ड बांटकर लौट रहा था। इस दौरान मुलताई की ओर से आ रही कार से बाइक की आमने सामने की टक्कर हो गई। कार संजीव कुमार मालवी 52 वर्ष, पिता ईश्वर प्रसाद, निवासी सिवनी चला रहे थे।दुर्घटना मे बाइक चालक अशोक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया ।घटना की सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची। ईएमटी डॉ. महेश झलिये ने मौके पर घायल अशोक का प्राथमिक उपचार कर पायलट छोटे सिंह रघुवंशी की मदद से नगर के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में उनका इलाज जारी है।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News