Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

ईदगाह के पास कार का शीशा टूटा, चंदौली में बकरीद के दिन तनाव

By
On:

चंदौली: जिला मुख्यालय के सकलडीहा रोड ​स्थित ईदगाह के समीप शनिवार को बकरीद की नमाज पढ़ने गए नमाजियों की लग्जरी कार का अराजतत्वों ने शीशा तोड़ दिया। नमाज पढ़कर वापस लौटने के बाद कार का टूटा हुआ शीशा देख लोग भड़क गए और सड़क को जाम कर दिया।

लोग अराजतत्वों के ​खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करने लगे। हालांकि सूचना के बाद कोतवाल संजय सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए और काफी मक्कत के बाद लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया। वहीं नमाजियों की सुरक्षा के लिए तैनात पुलिस कर्मियों के मौजूदगी में कार का शीशा तोड़ने के मामले को लेकर लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हैं।

जानकारी के अनुसार सदर कोतवाली के बिछिया गांव के निवासी हबीब खान अपनी कार से बकरीद की नमाज अदा करने के लिए सकलडीहा रोड ​स्थित ईदगाह गए हुए थे। उनके साथ कई अन्य नामाजी भी शामिल थे। लेकिन ईदगाह से नमाज पढ़ने के बाद लोग अपनी कार के पास लौटे तो अर्टिगा कार का शीशा टूटा हुआ था।

घटना की जानकारी मिलते ही अन्य नमाजी भी मौके पर पहुंच गए। इसके बाद लोगों ने अगल-बगल में तैनात पुलिस कर्मियों और अन्य लोगों से घटना के बारें में जानकारी लिया। लेकिन किसी ने संतोषजनक उत्तर नहीं दिया। जिसके बाद लोगों का गुस्सा भड़क उठा और चंदौली से सकलडीहा जाने वाली सड़क को जाम करके अराजतत्वों के ​खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगे।

हालात बेकाबू होने से पहले ही कोतवाल संजय सिंह मौके पर पहुंच गए और लोगों को काफी देर तक समझाकर शांत कराया। कोतवाल संजय सिंह ने बताया कि भुग्तभोगी की तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही हैं। जल्द ही आरोपितों को चिन्हित करके कार्रवाई किया जाएगा।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News