Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

Bujurg Ki Mout : तीर्थ दर्शन यात्रा पर गए बुजुर्ग का निधन

By
On:

मुलताई – Bujurg Ki Mout – मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना पर मुलताई से अयोध्या की यात्रा पर गए एक बुजुर्ग की हार्ट अटैक से मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि उनके शव को मुलताई वापस लाया जा रहा है।

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना में ताप्ती वार्ड निवासी उपास्या साहू (80साल) अयोध्या, वाराणसी यात्रा पर गए थे। अयोध्या में उन्हें अचानक ही सीने में दर्द हुआ एवं अटैक आ गया। जिससे उनकी मौत हो गई। उनके शव को मुलताई लाया जा रहा है। जिसके बाद उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

गगन साहू ने बताया कि उपास्या साहू होशंगाबाद में कागज कारखाने में कार्यरत थे एवं सेवानिवृत्त हो चुके थे। वह 6 अक्टूबर को मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन यात्रा के तहत मुलताई से अयोध्या एवं वाराणसी में विभिन्न धार्मिक स्थलों के दर्शन करने के लिए गए थे,लेकिन अचानक ही अटैक आने से उनकी मौत हो गई है। यदि आज उनका शव जल्दी आ गया तो आज ही अंतिम संस्कार होगा, अन्यथा कल अंतिम संस्कार किया जाएगा।

For Feedback - feedback@example.com

Related News

Leave a Comment

Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News