Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

पंच महापुरुषों की प्रतिमाओं का शीघ्र करे निर्माण,नपा मे सौपा ज्ञापन

By
On:

खबरवाणी

पंच महापुरुषों की प्रतिमाओं का शीघ्र करे निर्माण,नपा मे सौपा ज्ञापन

मुलताई। नगर में संजीवनी क्लीनिक के समीप प्रस्तावित पंच महापुरुषों की प्रतिमाओं के निर्माण कार्य में हो रही देरी को लेकर बुधवार को पंच समाज समन्वय संगठन ने कड़ा रुख अपनाया। संगठन के प्रतिनिधियों ने नगर पालिका अध्यक्ष वर्षा गढ़ेकर को ज्ञापन सौंपकर शीघ्र निर्माण कार्य प्रारंभ करने की मांग की।गौरतलब है कि कुछ समय पूर्व उक्त स्थल पर भूमिपूजन किया गया था, जिसके बाद यहाँ तथागत बुद्ध, संत रविदास, मातंग ऋषि, वाल्मीकि ऋषि एवं सुपल भगत की प्रतिमाएं स्थापित की जानी हैं। इसके लिए चबूतरा, पेडस्टल तथा बाउंड्री निर्माण भी प्रस्तावित है, लेकिन अब तक कार्य शुरू नहीं हो पाया है। ज्ञापन में संगठन ने स्पष्ट रूप से कहा कि यह स्थल सामाजिक और सांस्कृतिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है,इसलिए निर्माण कार्य में हो रही देरी को तत्काल समाप्त किया जाए। जिस पर नगर पालिका अध्यक्ष वर्षा गढ़ेकर ने गंभीरता दिखाते हुए तत्काल उपयंत्री महेश शर्मा को डीपीआर तैयार करने और जल्द से जल्द निर्माण कार्य शुरू कराने के निर्देश दिए।अब देखना यह होगा कि नगरपालिका परिषद कितनी तेजी से इस दिशा में कदम उठाता है और नगरवासियों की लंबे समय से चली आ रही इस मांग को कब तक पूरा किया जाता है।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News