Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

बुद्ध जयंती मनाई गई

By
On:

खबरवाणी

बुद्ध जयंती मनाई गई

खबर वाणी न्यूज़ रफीक

सारनी । त्रिगुणी पावन पूर्णिमा का उत्सव हर्षोल्लास से मनाया गया। त्रिरत्न बौद्ध विहार सारनी में आयोजित कार्यक्रम में सुबह 9 बजे से बौद्ध उपासक-उपासिकाओं की उपस्थिति शुरू हुई। 10 बजे धम्मध्वज फहराया गया और धम्मध्वज गीत का सामूहिक गान किया गया।
धम्मध्वज फहराने का कार्य समिति अध्यक्ष बलवंतराव पाटिल और मुख्य अतिथि बसंत बंदसोडे द्वारा किया गया। इसके बाद सभी श्रद्धालु शॉपिंग सेंटर स्थित डॉ बाबासाहेब आंबेडकर प्रतिमा पहुंचे, जहां गणमान्य नागरिकों ने माल्यार्पण कर जयघोष किए।
कार्यक्रम के अगले चरण में पुनः बुद्ध विहार पहुंचकर अतिथियों ने मोमबत्ती प्रज्वलित कर पुष्प अर्पित किए और सामूहिक बुद्ध वंदना की गई। वक्ताओं के उद्बोधन में किरण तायड़े ने करणीय मैत्त सुत्त और महामंगल सुत्त के महत्व पर प्रकाश डालते हुए उनके जीवन में प्रयोग करने की बात कही।
मुख्य अतिथि बसंत बंदसोडे ने त्रिगुणी पावन पूर्णिमा के महत्व को बताते हुए कहा कि इसी दिन गौतम बुद्ध का जन्म, ज्ञान प्राप्ति और महापरिनिर्वाण हुआ, इसलिए इसे त्रिगुणी पावन पूर्णिमा कहा जाता है।
ममता चौकीकर, प्रिया सहारे और बी.आर. पाटिल ने भी अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का संचालन दिनेश चौकीकर

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News