Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

बगडोना फोरलेन पर टूटा स्ट्रीट लाइट खंभा

By
On:

खबरवाणी

बगडोना फोरलेन पर टूटा स्ट्रीट लाइट खंभा

खबरवाणी न्यूज़ रफीक

सारणी। नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 36 स्थित बागडोना फोरलेन पर बीच डिवाइडर में लगा स्ट्रीट लाइट का खंभा चार दिन पहले एक तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, लेकिन अब तक इसके सुधार की दिशा में कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। घटना रात करीब 2 बजे की बताई जा रही है, जब अनियंत्रित ट्रक ने खंभे को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद चालक खंभे को सड़क किनारे रखकर और वायरिंग को अस्थायी रूप से ठीक कर मौके से फरार हो गया।
चौंकाने वाली बात यह रही कि घटना के चार दिन बाद तक नगर पालिका के जिम्मेदार अधिकारियों को इसकी जानकारी तक नहीं थी। इस मामले की जानकारी खबरवाणी के पत्रकार शेख रफीक द्वारा दिए जाने पर अधिकारियों को स्थिति का पता चला।
वर्तमान में खंभा हट जाने से डिवाइडर दूर से स्पष्ट नजर नहीं आ रहा है, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है। यह स्थान टु लेन से फोरलेन में परिवर्तित होने वाला संवेदनशील बिंदु है, जहां पूर्व में भी कई हादसे हो चुके हैं। जानकारी के अनुसार, इसी स्थान पर पहले भी एक युवक की खंभे से टकराने पर मौत हो चुकी है।
इसके पूर्व भी रेस्क्यू गेट के सामने और बंजारा होटल के पास स्ट्रीट लाइट के खंभे टूट चुके हैं, जिनका सुधार कार्य अब तक नहीं हो पाया है। लगातार हो रही ऐसी घटनाओं से क्षेत्र के व्यापारी और नागरिकों में आक्रोश है।
स्थानीय लोगों ने नगर पालिका से मांग की है कि टूटे खंभे को शीघ्र पुनः स्थापित किया जाए और उस पर रेडियम या अन्य चेतावनी संकेत लगाए जाएं, ताकि वाहन चालकों को समय रहते डिवाइडर और सड़क की स्थिति का स्पष्ट संकेत मिल सके और हादसों को रोका जा सके।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News