Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

बी.आर. अंबेडकर कॉलेज में बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर विशेष कार्यक्रम

By
On:

खबरवाणी

बी.आर. अंबेडकर कॉलेज में बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर विशेष कार्यक्रम

भीमराव रामराव अंबेडकर बी.एड. कॉलेज बैतूल में धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के अवसर पर जनजातीय गौरव दिवस का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत बी.एड. स्कॉलर्स नेहा बारस्कर और रविता उइके ने बिरसा मुंडा के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन कर की।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एनईई. शुभ प्रकाश अवस्थी रहे। इस दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ भाषण, गीत और नृत्य कार्यक्रम आयोजित किए गए। नेहा बारस्कर ने गोंडी लोकनृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोहा।

प्रतिभागी सृजिता काळे ने स्वयं रचित कविता का पाठ किया। बी.एड. स्कॉलर्स तरुणा बिहारे, वर्षा रावत, दिशा सोलंकी, रेशमा टिटवार, प्रियंका बिहारे और लीना झरवड़े ने बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर आधारित गीत व भाषण प्रस्तुत किए। सभी प्रतिभागियों को मेडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य डॉ. जी. डी. देशमुख, वरिष्ठ प्राध्यापक सुनील वर्मा और डॉ. सतिश गावड़े ने जनजातीय गौरव दिवस के महत्व पर अपने विचार साझा किए। इस अवसर पर पूरे कॉलेज स्टाफ और बी.एड. स्कॉलर्स की उपस्थिति

For Feedback - feedback@example.com

Related News

Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News