Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

सट्टा पट्टी सहित 2हजार 7 सौ रुपए सहित रंगे हाथ पकड़ाया सटोरिया

By
On:

खबरवाणी

सट्टा पट्टी सहित 2हजार 7 सौ रुपए सहित रंगे हाथ पकड़ाया सटोरिया

मुलताई। नगर में सट्टा चला रहे एक सटोरियों को मुलताई पुलिस द्वारा पुलिस अधीक्षक वीरेन्द्र जैन के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमला जोशी के मार्गदर्शन तथा अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) मुलताई एस.के. सिंह के पर्यवेक्षण में एक सटोरिए को रंगे हाथ पकड़ा है। टीआई नरेंद्र सिंह परिहार ने बताया गुरुवार को थाना मुलताई पुलिस को मुखबिर के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि मासोद रोड पुलिया के पास, मुलताई में एक व्यक्ति अवैध रूप से सट्टा पर्ची लिख रहा है। सूचना मिलते ही टीआई नरेन्द्रसिंह परिहार के निर्देशन में पुलिस टीम द्वारा बताए गए स्थान पर दबिश दी गई।
दबिश के दौरान घेराबंदी कर आरोपी रविकांत पिता मुन्नालाल बोबडे उम्र 39 वर्ष, निवासी बिरूलनाका, मुलताई को मौके से पकड़ा गया।आरोपी के कब्जे से एक सट्टा पर्ची,1 लीड पेन,नगद 2हजार 750 रुपए जप्त किए कर आरोपी के खिलाफ धारा 4(क) जुआ एक्ट के तहत केस दर्ज आरोपी को न्यायालय में उपस्थित होने नोटिस तामील कराया गया है।उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी मुलताई नरेन्द्रसिंह परिहार,प्रधान आरक्षक दिनेश बर्डे एवं आरक्षक रोहित कुशवाह की सराहनीय भूमिका रही।

For Feedback - feedback@example.com

Related News

Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News