सांसद ज्ञानेश्वर पाटील के प्रयास से बोहरडा को मिली बड़ी सौगात,
*भाजपा युवा नेता गजेंद्र पाटील ने 4G टॉवर का किया भूमि पूजन* बुरहानपुर।खंडवा लोकसभा सांसद ज्ञानेश्वर पाटील के निरंतर प्रयासों एवं मांग के फलस्वरूप बुरहानपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बोहरडा को बड़ी सौगात मिली है। बीएसएनएल के 4G सैचुरेशन प्रोजेक्ट के अंतर्गत ग्राम बोहरडा में नए मोबाइल टॉवर की स्वीकृति प्रदान की गई है, जिससे क्षेत्र की वर्षों पुरानी नेटवर्क समस्या का समाधान होगा।
गुरुवार को भाजपा युवा नेता गजेंद्र पाटील द्वारा प्रस्तावित टॉवर स्थल पर विधिवत भूमि पूजन किया गया। क्षेत्रवासियों ने इस पहल का स्वागत करते हुए इसे ग्रामीण क्षेत्र के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।
*बेहतर संचार सुविधा उपलब्ध होगी*
ग्राम बोहरडा एवं आसपास के क्षेत्रों में लंबे समय से मोबाइल नेटवर्क की समस्या बनी हुई थी। विशेष रूप से इस क्षेत्र में स्थित प्रसिद्ध धार्मिक एवं पर्यटन स्थल मोहना संगम पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं पर्यटक पहुंचते हैं, लेकिन नेटवर्क व्यवस्था कमजोर होने के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था। अब टॉवर स्थापित होने के बाद स्थानीय नागरिकों के साथ-साथ यहां आने वाले पर्यटकों को भी बेहतर संचार सुविधा उपलब्ध हो सकेगी।
इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी जी एवं केंद्रीय दूरसंचार मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया जी के प्रति आभार व्यक्त किया। क्षेत्रवासियों ने सांसद ज्ञानेश्वर पाटील के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि वे लगातार क्षेत्र के विकास एवं जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठा रहे हैं।इस अवसर पर दिनकर पाटील, जय पाटील, सरपंच विलास पाटील, गोपाल पाटील, प्रवीण गुंजाल, सुभाष तांदले,विवेक श्रीमाली,मयूर तिवारी सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी व विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।