खबरवाणी
बीएमओ ने मलेरिया रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
मुलताई। ब्लॉक के ग्रामो में मलेरिया के प्रति आम जन को जागरूक करने के लिए शुक्रवार को जिला चिकित्सालय के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज हुरमाड़े के निर्देश पर मलेरिया रथ का मुलताई अस्पताल भेजा गया। जिसे बीएमओ डॉ. गजेन्द्र मीणा द्वारा हरी मंडी दिखाकर विकासखण्ड के ग्राम कोल्हिया, हतनापुर, जामगांव, बरई, परमंडल एवं अन्य ग्रामों में रवाना किया।मलेरिया निरीक्षक दिवाकर किनकर ने बताया मलेरिया रथ द्वारा आमजनो में मलेरिया के प्रति जन जागृति एवं प्रचार-प्रसार कर मलेरिया के लक्षण एवं बचाव की जानकारी दी गई। इस दौरान चंदन भलावी प्रभारी बीसीएम सहित संस्था के समस्त कर्मचारी उपस्थित थे।





