750 रक्तवीर, 150 संस्थाओं का होगा सम्मान
Blood Donor Day – बैतूल – विश्व रक्तदाता दिवस 14 जून के अवसर पर जिला प्रशासन, जिला रक्तकोष, रेडक्रास सोसायटी, ताप्ती दर्शन, मां शारदा सहायता समिति, अध्यापक परिवार व समस्त रक्तदाता समितियों के प्रयास से प्रदेश का रक्तदान जागरूकता को लेकर सबसे बड़ा आयोजन होने जा रहा है।
जिसमें 14 जून को जिला चिकित्सालय प्रांगण में 3 बजे से एकत्रीकरण व 4 बजे से रैली का प्रारंभ आदिवासी लोकनृत्य व रेड टी शर्ट, कैप से सुसज्जित रक्तवीरों व रक्तदान रक्तदान व एनीमिया जागरूकता की पट्टिका, गीत संगीत के साथ निकाला जाएगा।रक्तदान पैदल मार्च का जगह-जगह पुष्पवर्षा से स्वागत किया जाएगा। साथ ही रक्तदान जागरूकता हेतु हस्ताक्षर लिए जाएंगे। कार्यक्रम में सभी से अपील की गई है कि रक्तवीरों के सम्मान में रेड वस्त्र पहनकर आए।
750 रक्तवीरों व 150 संस्थाओं का होगा रक्तक्रांति सम्मान- कार्यक्रम में 750 रक्तवीरों के साथ 150 संस्थाओं को सम्मान स्वरूप रक्तक्रांति सम्मान प्रदान किया जाएगा। साथ ही कार्यक्रम में सहयोग करने वाले नागरिकों को विशेष सहयोग सम्मान से नवाजा जाएगा।
कार्यक्रम में शामिल होने सोशल मीडिया के माध्यम से सांसद डीडी उइके, पुलिस अधीक्षक, नपा अध्यक्ष पार्वती बाई बारस्कर, मुख्यचिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, मुख्य नपा अधिकारी, बैतूल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने पैदल मार्च में शामिल होने की अपील की है।
तैयारियों को लेकर बैठक संपन्न | Blood Donor Day
कार्यक्रम को लेकर नेहरू युवा केन्द्र में एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें समाजसेवी राजीव खंडेलवाल, बबलु दुबे, रमेश बोरखड़े, सतीश जागरे, दिनेश महस्की, पंकज साबले, सतीश पारख, विजय नरवरे, व्यापारी संघ के अध्यक्ष बंटी मोटवानी, जमुना पंडाग्रे, सुनील द्विवेदी, माधुरी साबले, हेमंत पगारिया, आशीष पचौरी, दिपाली पांडे, ब्रजकिशोर पांडे, संजय शुक्ला, मुकेश गुप्ता, मोईस फकरी, कोजेम खान,अनील पंवार,
संदीप सोलंकी, पंजाबराव गायकवाड़, रवि सरनेकर, तपन मालवीय, भीम धोटे, करण प्रजापति, प्रकाश बंजारे, अंनत तिवारी, महेन्द्र मालवी, राकेश मन्नासे, सुनीता कुबड़े, उषा सातनकर, तुलिका पचौरी, निमिषा शुक्ला, हेमासिंह चौहान, चन्द्रप्रभा चौकीकर, प्रेरणा शर्मा, श्वेता भार्गव, सोनू धोटे, सीमा कनोजिया, रत्ना कुबड़े, टीटू, डॉ.विनय दुबे, राजेश बोरखड़े, कृष्णा चौधरी, दीप मालवीय, मनोज तिवारी, शैलेन्द्र बिहारिया, सोनम पाटील, डॉ.अरूण जयसिंगपुरे, सबरजीत सिंह, रूपेश झाड़े, तारंाण साकरे, संजय धुर्वे, तुषार यादव, अमन खान, संतोष ताम्रकर, प्रीतम सिंह ओमकार, हर्षा अग्रवाल, रेखा गुजरे, गंगा उइके, नीतू चढोकर आदि मौजूद थे।





