Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

Blood Donation : रक्तदान कर आशु ने मनाया जन्मदिन

By
On:

आरएसके कार्यालय में लगाया गया रक्तदान शिविर

बैतूल – युवा भाजपा नेता एवं सक्रिय समाजसेवी आशू किलेदार के जन्मदिन पर आरएसके कार्यालय में शनिवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। रक्तदान शिविर में रक्तदान करने के लिए बड़ी संख्या में रक्तदाता शिविर में पहुंचे और रक्तदान किया। आशू का शनिवार को 32 वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया।

इस अवसर पर जिला पंचायत प्रधान सुरेश जावलकर, भाजपा के वरिष्ठ नेता राजा ठाकुर, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. एके पांडे, श्रीमती रूपशिखा सिंह, अरूण सिंह किलेदार, राजेंद्र सिंह किलेदार, प्रदीप सिंह किलेदार, जीएम पीएम सडक़ एके राय, धीरज हिराणी, अनिल सिंह ठाकुर, युवराज गौर सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक एवं समाजसेवी मौजूद थे। इस दौरान समाजसेवियों ने बड़ी संख्या में रक्तदान किया। समाचार लिखे जाने तक 63 यूनिट रक्तदान में रक्त एकत्र हो चुका था। वहीं गत वर्ष 127 यूनिट रक्तदान किया गया था।

For Feedback - feedback@example.com

Related News

Leave a Comment

Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News