खबरवाणी
कम्प्यूटर एंड करियर एकेडमी द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर सम्पन्न।
छात्र छात्राओं सहित 23 रक्तवीरो ने किया रक्तदान।
लुकेशन= गाडरवारा।
स्थानीय अम्बाजी कम्प्यूटर एंड करियर एकेडमी, गाडरवारा के तत्वावधान में संस्था के 20 वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्यातिथि मध्यप्रदेश राज्य महिला आयोग सदस्य पूर्व विधायक श्रीमती साधना स्थापक, विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ रोटेरियन मिनेंद्र डागा, मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय आयोग के संभागीय अध्यक्ष आशीष राय,शासकीय अस्पताल अधीक्षक डॉ. उपेन्द्र वस्त्राकार,रोटरी क्लब अध्यक्ष शरद मोलासरिया, वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. बबीता सिंह की उपस्थिति में दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अतिथियों ने संस्था द्वारा आयोजित कार्यक्रम की खुले दिल से सराहना की इस अवसर पर छात्र छात्राओं सहित 23 रक्तवीरो ने रक्तदान कर पीड़ित मानवता की सेवा में एक मिशाल कायम की।कार्यक्रम का सफल संचालन विजय नामदेव ने किया और कार्यक्रम के अंत में संस्था के डायरेक्टर राजकुमार सोनी ने संस्था द्वारा विगत वर्षों में संचालित विभिन्न सामाजिक एवं शैक्षणिक गतिविधियों की जानकारी देते हुए सभी अतिथियों, रक्तदाताओं एवं उपस्थित जनों का आभार व्यक्त किया।





