Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

स्थानीय कामगारों को रोजगार देने की मांग, ब्लॉक कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन

By
On:

खबरवाणी

स्थानीय कामगारों को रोजगार देने की मांग, ब्लॉक कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन

खबरवाणी न्यूज़ – रफीक,

सारनी। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सारनी, जिला बैतूल के ब्लॉक अध्यक्ष बटेश्वर भारती के नेतृत्व में म.प्र. पावर जनरेशन कंपनी लिमिटेड (सारनी) के मुख्य अभियंता को स्थानीय कामगारों को रोजगार देने संबंधी ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में मांग की गई कि संस्था में चल रहे निर्माण एवं ठेकेदारी कार्यों में बाहरी मजदूरों के बजाय सारनी, पाथाखेड़ा, शोभापुर, बागडोना सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के स्थानीय कामगारों को प्राथमिकता दी जाए।
ब्लॉक कांग्रेस ने बताया कि पूर्व में भी इस संबंध में आश्वासन दिया गया था, लेकिन अब तक स्थानीय लोगों को कार्य पर नहीं रखा गया है, जिससे क्षेत्र में बेरोजगारी बढ़ रही है। ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया कि कंपनी में चल रहे डिस्मेंटलिंग कार्यों में सुरक्षा मानकों की अनदेखी हो रही है, जिसका उदाहरण हाल ही में हुई दुर्घटना है। अतः श्रमिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की गई।
साथ ही क्षेत्र के शिक्षित बेरोजगार डिग्री एवं डिप्लोमा धारकों को उनकी योग्यता के अनुसार रोजगार देने की बात कही गई। ब्लॉक कांग्रेस ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र सकारात्मक कार्रवाई नहीं की गई तो संगठन आंदोलन के लिए बाध्य होगा, जिसकी जिम्मेदारी प्रबंधन की होगी।
इस दौरान कई स्थानीय कार्यकर्ताओं और कामगारों के हस्ताक्षर सहित समर्थन भी प्रस्तुत किया गया।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News