खबरवाणी
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के कार्यालय का हुआ शुभारंभ
खबरवाणी न्यूज़ रफीक
सारनी।मध्यप्रदेश के टॉप 10 जिला अध्यक्ष सूची में शामिल होने पर आज वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं और एनएसयूआई कार्यकर्ताओं द्वारा सारनी प्रवास पर पहुंचे जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष निलय डागा का भव्य स्वागत किया।
इसके उपरांत ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सारनी के कार्यालय का शुभारंभ जिला कांग्रेस के अध्यक्ष निलय डागा के करकमलो द्वारा शुभारंभ किया गया इस अवसर पर श्री डागा ने कहा कि जिले में सभी ब्लॉकों सर्वप्रथम सारनी ब्लॉक ने कार्यालय का शुभारंभ किया इसके लिए उन्होंने सभी कांग्रेसजन को मंच से बधाई दी, सभी कांग्रेसी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को एकजुट रहकर कांग्रेस के लिए कार्य करने की हिदायत दी, एवं कहा कि भाजपा के जनविरोधी नीतियों , नीट के पेपर लीक करने पर भाजपा को जनता के सामने बेनकाब करने एवं उनके द्वारा किए जा रहे भ्रष्टाचार का पुरजोर विरोध करने को कहा इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सभी मंडलम एवं उनकी कमेटी या ब्लॉक कमेटी ,बि एल ए, बूथ एजेंट, एवं कार्यकर्ताओं को सक्रिय रहकर कार्य करने के लिए कहा, इस अवसर पर अमला सारणी विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी मनोज मालवीय भी उपस्थित रहे उन्होंने अपने वक्तव्य में कहा कि भारतीय जनता पार्टी की जन्म विरोधी नीतियों के कारण आज महंगाई चरम सीमा पर है हम सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को मिलकर इस संदेश को जन-जन तक पहुंचाना और भारतीय जनता पार्टी को बेनकाब करना है
उन्होंने यह भी कहा कि हमारे सबके लिए पार्टी सर्वोपरि होनी चाहिए और हम सभी को मिलकर कार्य करना होगा। अवसर पर
यूथ कांग्रेस एनएसयूआई महिला कांग्रेस सेवा दल के कार्यकर्ता उपस्थित थे





