खबरवाणी
घटिया निर्माण कार्य की जांच को लेकर ब्लॉक कांग्रेस भैंसदेही ने सौपा ज्ञापन।
भैंसदेही। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा ब्लॉक अध्यक्ष पंकज रानू ठाकुर के नेतृत्व में किसानों एवं आम जनता की समस्याओं को लेकर कलेक्टर के नाम अनुविभागीय अधिकारी राजस्व को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में बताया कि एमपीआरडीसी द्वारा वार्ड क्र. 03 पोखरनी में खामला भैंसदेही मेन रोड पर नाला निर्माण कार्य किया जा रहा है जिसमें भारी मात्रा मे घटिया सामग्री का उपयोग किया जा रहा हैं जिस कारण कुछ जगह से नाला बनते से ही गिर गया है।
घटिया निर्माण कार्य की जांच कर दोषियों पर कार्यवाही की जायें व एवं ठेकेदार का लायसेंस निरस्त कर इंजिनियर के देखरेख में पुनः नाला निर्माण कार्य किया जायें।
आदिमजाति सहकारी समिति मर्यादित शाखा में किसानो को 1 हे० पर युरिया की दो बोरी का टोकन दिया जा रहा है जबकि किसानों को 1 हे० में कम से कम 5 बोरी युरिया उपलब्ध कराई जाये।
किसानो का गेहूँ का पंजीयन होने के बाद स्लॉट बुक नहीं हो पा रहे है जिससे किसानों को काफी परेशानियों का सामना करना पड रहा है जिस कारण किसान अपनी गेहूँ की फसल औने पौने दामों में बेचने के लिये मजबुर हो गये है। मंडी में गेहूँ के कम दाम होने से किसानों की लागत नहीं निकल पा रही है। मंडी में किसान माल बेचने के लिये भाय-भाय भटक रहा है।
अभी वर्तमान में शादियो का सिजन चालु है जिस कारण गैस की कमी के कारण जहाँ शादी है उस परिवार को गैस नहीं होने के कारण काफी परेशानिया हो रही है हम मांग करते है कि उस परिवार को कम से कम 5 गैस टंकी उपलब्ध कराई जाये। ताकि वह विवाहिक कार्यकम अच्छे से कर पाये।
ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष पंकज रानू ठाकुर ने कहा कि भाजपा सरकार किसानों की जायज मांगों की लगातार अनदेखी कर रही है। किसानों की आय दोगुनी करने का दावा पूरी तरह खोखला साबित हुआ है और आज किसान गहरे आर्थिक संकट से गुजर रहा है।
ज्ञापन देते समय मुख्य रूप से युवा कांग्रेस पूर्व जिला अध्यक्ष राहुल छत्रपाल,भैसदेही ब्लॉक अध्यक्ष मयूर बारस्कर, सावलमेंढा ब्लॉक अध्यक्ष राहुल उइके,वरिष्ठ कांग्रेस नेता श्रवण सिंह सिकरवार,प्रहलाद कोषे,राजू दहिकर,बाबुराव धोटे, सुभाष मोहरे,अलकेश चौहान,आरिफ खान,डॉ नीलेश बर्डे,माथनकर जी,अमित भगत,मोहित राठौर,विक्रम सांडे, हरीश राठौर,आशुतोष झरबड़े,निखिल सोनी,देवेश आठवेंकर,शोयेब पठान,रूपेश पाटणकर,महेश चिल्हाटे,शेख एजाज,रविश सोनारे, आदित्य धाड़से,दीपक बारस्कर, अजित जावरकर सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।





