Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

उप जेल में बंदियों को वितरित किए गए कंबल,बंदियों ने किया श्रमदान

By
On:

खबरवाणी

उप जेल में बंदियों को वितरित किए गए कंबल,बंदियों ने किया श्रमदान

मुलताई। बढ़ती हुई ठंड को देखते हुए उप जेल प्रशासन ने मंगलवार को बंदियों को कंबल वितरित किए।वहीं स्वच्छता अभियान के तहत बंदियों ने श्रमदान कर जेल परिसर में जमा कचरा भी उठाया।
उप जेल अधीक्षक दिनेश दांगी ने बताया कि ठंड को देखते हुए नर्मदापुरम से 70 कंबल मंगवाए गए थे। उन्होंने कहा यदि कोई समाजसेवी संस्था कंबल या अन्य सामग्री दान हेतु आगे आते है तो जेल प्रशासन उसका स्वागत करेगा।
श्री दांगी ने बताया कि मौसम परिवर्तन के चलते सप्ताह में दो बार बंदियों का स्वास्थ्य परीक्षण कराया जा रहा है एवं शासन की मंशा के अनुरूप बंदियों के खान-पान और स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।कंबल वितरण के अवसर पर उप जेल अधीक्षक दिनेश दांगी, जेल प्रहरी संदीप शर्मा, दीपक सहित अन्य जेल कर्मी मौजूद थे। उप जेल में फिलहाल 109 बंदी निरुद्ध हैं, बंदियों से मिलने आने वाले परिजनों की सुविधा के लिए जल्द ही जेल परिसर में विधायक चंद्र शेखर देशमुख द्वारा प्रतीक्षालय का निर्माण कराया जा रहा है,जिससे बंदियों की मुलाक़ात प्रक्रिया और अधिक व्यवस्थित और सुगम होगी।

For Feedback - feedback@example.com

Related News

Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News