Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

भाजपा ने आयोजित की जिला कार्यसमिति बैठक एवं सेवा संकल्प अभियान की कार्यशाला

By
On:

खबरवाणी

भाजपा ने आयोजित की जिला कार्यसमिति बैठक एवं सेवा संकल्प अभियान की कार्यशाला

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर भाजपा का सेवा संकल्प अभियान

नरसिंहपुर — भारतीय जनता पार्टी की जिला स्तरीय कार्यसमिति बैठक एवं सेवा संकल्प अभियान की कार्यशाला करेली स्थित डीएम पैलेस में आयोजित की गई इस अवसर पर जिला भाजपा अध्यक्ष रामस्नेही पाठक सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते पूर्व राज्यमंत्री जालम सिंह पटेल पूर्व राज्यसभा सांसद कैलाश सोनी विधायक विश्वनाथ सिंह पटेल विधायक महेंद्र नागेश पूर्व जिला अध्यक्ष महंत पीतमपुरी गोस्वामी, मातवर सिंह पटेल जगमोहन मरैया जिला महामंत्री सुरेन्द्र मोहन नेमा राजाराम कस्तवार राहुल कौरव की उपस्थिति में बैठक का शुभारंभ राष्ट्रगीत वन्देमातरम से किया गया सर्वप्रथम दीपप्रजवलन कर मंचासिन अतिथियों का स्वागत किया गया इसके उपरांत पार्टी के जिला अध्यक्ष रामस्नेही पाठक ने कार्यक्रम की प्रस्तावना रखते हुए बताया कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मोत्सव पर पार्टी ने सेवा के विभिन्न कार्यों को करने का निश्चय किया है और हम सभी को इस कार्यक्रमों का आयोजन ज्यादा से ज्यादा आमजनों की सहभागिता के साथ करना है अंत्योदय की भावना के साथ हमे बूथ स्तर तक जाकर लोगों से संवाद ओर उन्हें योजनाओं की जानकारी देना है जिससे ज्यादा से ज्यादा लोगों को इसका लाभ प्राप्त हो सके इस के उपरांत जिला महामंत्री सुरेन्द्र मोहन नेमा ने 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत होने वाले कार्यक्रमों पर प्रकाश डालते हुए कार्यक्रमों की जानकारी दी जिसमें आशीर्वाद का दीया,सेवा चित्र,सेवा स्मरण, आंगन का मिलन,कहानी बदलाव की,सेवा ज्योति यात्रा,बड़नगर से वाराणसी यात्रा,सेवा मेरा योगदान,सेवा सेतु अभियान,सेवा के रंग,जनसेवा महाकुंभ, एवं 25 साल 25 कहानियां आदि शामिल है इसके उपरांत पूर्व जिला अध्यक्ष महंत पीतमपुरी गोस्वामी ने ओरछा ने आयोजित प्रदेश कार्यसमिति में पारित मध्यप्रदेश के प्रस्ताव एवं नरसिंहपुर जिले के प्रस्ताव की विस्तृत जानकारी देते हुए उसका वृतांत बताया एवं उसके लिए जिला कार्यसमिति से समर्थन प्राप्त किया गोटेगांव विधायक महेंद्र नागेश ने प्रस्ताव का समर्थन करते हुए भारतीय जनता पार्टी की विभिन्न लाभकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अंत्योदय की भावना से बिना किसी भेदभाव के हर वर्ग के कल्याण हेतु कार्य किया है हमारी सभी योजनाएं प्रत्येक वर्ग के लिए है और सभी को इसका लाभ सामान रूप से मिल रहा है पूर्व राज्यमंत्री जालम सिंह पटेल कृषि कल्याण वर्ष एवं जल संरक्षण के विषय पर अपनी बात रखते हुए बताया कि देश के प्रधानमंत्री लगातार किसानों के कल्याण के लिए कार्य कर रहे है किसानों को पर्याप्त मात्रा में पानी बिजली एवं उर्वरक उपलब्ध हो रहा है वर्तमान में किसानों को सिंचाई हेतु जिले में 5हजार करोड़ से ज्यादा का बैराज ओर 5 हजार करोड़ से अधिक लागत से बांध बन रहा है जिससे हमारे किसानों को पर्याप्त मात्रा में पानी मिल सकेगा इसके साथ ही जिले में सैकड़ों अमृत सरोवर बनाए गए है जो जलसंरक्षण की दिशा में अधिक महत्वपूर्ण है नरसिंहपुर जिले के जलसंरक्षण की प्रशंसा देश के प्रधानमंत्री ने भी की है विधायक विश्वनाथ सिंह पटेल ने केंद्र एवं प्रदेश की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए बताया कि ग्रामीण इलाके में आज प्रत्येक गांव में सड़क है स्कूल है पंचायत भवन है सामुदायिक भवन है स्वस्थ केंद्र है जिनसे ग्रामीण लोग लाभान्वित है आयुष्मान भारत योजना हो या लड़की बहना योजना,किसान सम्मान निधि हो ऐसी कई योजनाएं है जिनका लाभ देश के लोगों को सीधा प्राप्त हो रहा है पूर्व राज्यसभा सांसद कैलाश सोनी ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकास के विजन की तारीफ करते हुए उनके ऐतिहासिक फैसलों पर प्रत्येक कार्यकर्ताओं को गर्व होना बताया राम मंदिर निर्माण हो या कश्मीर का मुद्दा सहित तीन तलाक जैसे मुद्दों पर सुलभता से निष्कर्ष निकालना बहुत है साहसिक कार्य बताया इसके साथ ही उन्होंने कहा कांग्रेस ने हमेशा ही राष्ट्रीय मुद्दों पर एकजुट होने की जगह प्रश्न चिन्ह खड़ा किया है एक ओर भाजपा की सरकार थी जब हमारे पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी बाजपेई जी ने विपक्ष में होते हुए देश के राष्ट्रीय मुद्दों पर कांग्रेस का साथ निभाया लेकिन कांग्रेस यह बात कभी नहीं समझेगी उनका राजनीतिक पतन का कारण भी यही है देश की जनता सब जानती है अब इसे बरगलाया नहीं जा सकता मंडला सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प को साकार करने का मंत्र देते हुए बताया कि देश लगातार विकास कर रहा है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की राजनैतिक कुशलता से आज हम विश्वगुरु की ओर अग्रसर है इसके उपरांत भारतीय जनता पार्टी के जिले के विभिन्न कार्यकर्ताओं के यहां दिवंगत हुए पुण्य आत्माओं ओर श्रंद्धाजलि अर्पित की गई उक्त जानकारी देते हुए विधायक मीडिया प्रभारी वैभव नेमा ने बताया कि बैठक का संचालन जिला महामंत्री राहुल कौरव ने एवं आभार जिला महामंत्री राजाराम कस्तवार ने किया उक्त बैठक में जिले के विधायक पूर्व विधायक जिला पदाधिकारी जिला कार्यकारिणी के सदस्य स्थाई सदस्य विशेष आमंत्रित सदस्य मंडल अध्यक्षगण मंडल महामंत्रीगण विभिन्न मोर्चा प्रकोष्टो के सदस्य उपस्थित रहे बैठक का समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News