Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

भाजपा मुलताई की कामकाजी बैठक का हुआ आयोजन

By
Last updated:

खबरवाणी

भाजपा मुलताई की कामकाजी बैठक का हुआ आयोजन

मुलताई नगर के भाजपा कार्यालय में मंगलवार को मंडल स्तरीय कामकाजी बैठक का आयोजन किया गया l भाजपा मीडिया प्रभारी राम चरण मालवीय ने बताया कि मंडल स्तरीय कामकाजी बैठक को संबोधित करते हुए विधायक चंद्रशेखर देशमुख ने कहा कि पश्चिम बंगाल,असम,पांडिचेरी भाजपा को मिली प्रचंड एवं ऐतिहासिक जीत शीर्ष नेतृत्व की कुशल रणनीति एवं कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम, संगठन की मजबूती का परिणाम है।पश्चिम बंगाल में जीत मिलने पर कार्यकर्ता उत्साहित है यह जीत कई कार्यकर्ताओं के बलिदान एवं मेहनत का परिणाम है।भाजपा का मूल उद्देश्य संगठन को मजबूत करना है l पार्टी के कार्यकर्ताओं को दायित्व को मिलने पर निष्ठा एवं समर्पण भाव से कार्य करना जरूरी हैl जिला उपाध्यक्ष जगदीश पवार ने पार्टी क़े आगामी कार्यक्रमों संगठन विस्तार एवं मंडल की संरचनात्मक मजबूती से जुड़े विषय पर विचार रखें l भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष गणेश साहू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम बूथ स्तर पर आयोजित करने एंव संगठन की गतिविधियों में कार्यकर्ताओं को सतत सक्रिय रखने के संबंध में जानकारी दी गई l कार्यक्रम में सहसंयोजक तुलसीराम बारस्कर ने आभार व्यक्त किया गया l बैठक में विधायक चंद्रशेखर देशमुख, भाजपा जिला उपाध्यक्ष जगदीश पवार, सहसंयोजक तुलसीराम बारस्कर, भाजपा मंडल अध्यक्ष गणेश साहू, पूर्व नपा अध्यक्ष एंव पार्षद जी आर बारस्कर भाजपा नगर मंडल महामंत्री राघवेंद्र रघुवंशी, निलेश चावरिया, भाजपा नगर मंडल उपाध्यक्ष स्वाती भार्गव, नगर मंडल मंत्री जया जैन, हरि पठाडे, संजय सोनी,अभिषेक खंडेलवाल, रामदास साहू ,भाजपा वरिष्ठ नेता राजेश पाठक, एल्डरमैन राजू चौबे श्यामू नंदकिशोर बरखा डे, भूषण चौधरी सहित अन्य मौजूद रहे l

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News