खबरवाणी
जन जल संकल्प यात्रा में आए बाइकर्स ने मां ताप्ती की पूजा अर्चना,हाईवे किनारे किया पौधारोपण
मुलताई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जन्मस्थली गुजरात बड़नगर से निकली जन जल संकल्प यात्रा का दोपहर फोरलेन परमंडल चौराहा पर भाजपा पदाधिकारी एवं भाजयुमो के कार्यकर्ताओं द्वारा पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। परमंडल चौराहा से बाइकर्स यात्रियों द्वारा मां ताप्ती मंदिर पहुंचकर पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया गया l ताप्ती परिक्रमा मार्ग पर स्वच्छता अभियान का संदेश देते हुए झाड़ू लगाई गई इसके उपरांत जन जल संकल्प यात्रा के बाइकर्स द्वारा हाईवे पर अमरावती रोड बटरफ्लाई मार्ग पर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधारोपण किया गया l नागपुर रोड स्थित जश्न लॉन में यात्रियों द्वारा भोजन के उपरांत जन-जन संकल्प यात्रा द्वारा पांढुर्णा की ओर रवाना हुई,जन जल संकल्प यात्रा के नगर आगमन पर कार्यक्रम में प्रमुख रूप से विधायक चंद्रशेखर देशमुख,जन जल संकल्प यात्रा के जिला प्रभारी जगदीश पवार, भाजपा जिला महामंत्री कृष्ण गायकी, नपा अध्यक्ष नीतू परमार, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष गणेश साहू, जिला पंचायत सीईओ, एसडीएम राजीव कहार, तहसीलदार संजय बरैया, एसडीओपी एसके सिंह, नायब तहसीलदार, थाना प्रभारी विकास पटेल सीईओ, सीएमओ वीरेंद्र तिवारी, उप यंत्री महेश शर्मा, भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे l जन-जन संकल्प यात्रा के नगर आगमन पर प्रशासन द्वारा बेहतर सुरक्षा -व्यवस्था की गईं थी l





