Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

Bike Accident – बाईक भिड़ंत में दो लोगों की मौके पर मौत, 3 घायल

By
On:

Bike Accidentआठनेर दो बाईकों की भिड़ंत में दो लोगों की जहां मौके पर ही मौत हो गई है। वहीं तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घटना जिला मुख्यालय से करीब 25 किलोमीटर दूर आठनेर थाने के अंतर्गत बुधवार 1 बजे की है।

आठनेर थाने के सहायक उपनिरीक्षक कमल सिंह ठाकुर ने बताया कि थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम सातनेर- भैंसदेही रोड़ पर मोझधाम के पास बुधवार को 2 मोटरसाइकिल की आपस में जोरदार भिड़ंत हो गई। इस घटना में 2 व्यक्तियों की मौत हो गई है। जबकि 2 महिला 1 व्यक्ति गंभीर घायल हो गए हैं।

उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान सचिन पिता रमेश ठाकरे 22 निवासी मालेगांव और हरीदास पिता जीरा उइके 19 निवासी वडाली के रूप में की गई है। वहीं घायलों में सचिन की माँ सुमन ठाकरे, बहन कीर्ति ठाकरे घायल हुई। वहीं हरिदास के साथ युवक भीमचंद पिता साधुराम उइके उम्र 30 वर्ष निवासी धावड़ी भी घायल हुआ है। घायलों का आठनेर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार किया जा रहा है।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News