Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

Bihar Chunav 2025: राहुल गांधी के बयान से मचा सियासी बवाल, BJP ने लगाया सेना को जाति में बांटने का आरोप

By
Last updated:

Bihar Chunav 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण के प्रचार के आखिरी दिन कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने ऐसा बयान दे दिया जिसने सियासी हलचल मचा दी। उन्होंने बिहार के कुटुंबा में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय सेना देश की मात्र 10 प्रतिशत आबादी के नियंत्रण में है। राहुल के इस बयान के बाद बीजेपी ने उन पर तीखा हमला बोला है और आरोप लगाया कि कांग्रेस नेता सेना को जाति के आधार पर बांटने की कोशिश कर रहे हैं।

क्या कहा राहुल गांधी ने?

राहुल गांधी ने अपनी सभा में कहा – “अगर आप गौर से देखेंगे तो देश की 90% आबादी दलित, महादलित, अति पिछड़े और अल्पसंख्यक समुदायों से आती है। ये वे लोग हैं जो समाज के सबसे पिछड़े तबके से हैं। लेकिन देश के टॉप 500 उद्योगपतियों की लिस्ट में आपको इन तबकों का कोई नाम नहीं मिलेगा। सेना और नौकरियों में भी वही 10% वर्ग हावी है।”उन्होंने कहा कि कांग्रेस ऐसी भारत की कल्पना करती है जहां बाकी 90% जनता को भी बराबरी और सम्मान का हक मिले।

BJP ने किया पलटवार

राहुल गांधी के बयान पर बीजेपी ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। पार्टी नेता सुरेश नाखुआ ने कहा – “राहुल गांधी अब सेना में भी जाति देखने लगे हैं। मोदी जी के प्रति नफरत में उन्होंने देश और सेना के प्रति भी अनादर दिखाया है।” बीजेपी ने कहा कि कांग्रेस नेता देश की एकजुटता को कमजोर करने की कोशिश कर रहे हैं और चुनाव के समय ऐसी बातें केवल विभाजन फैलाने के लिए की जा रही हैं।

Read Also:TMC Protest Against SIR: SIR के खिलाफ सड़कों पर उतरीं ममता बनर्जी, अभिषेक बनर्जी संग TMC का विशाल पैदल मार्च, हज़ारों कार्यकर्ताओं ने दिखाया दम

पहले भी सेना पर दिए विवादित बयान

यह पहली बार नहीं है जब राहुल गांधी ने सेना पर ऐसा बयान दिया हो। अगस्त में भी उन्होंने कहा था कि “चीन की सेना अरुणाचल प्रदेश में भारतीय सैनिकों को पीट रही है।” इस बयान पर सुप्रीम कोर्ट ने भी राहुल को फटकार लगाई थी। तब कांग्रेस नेता ने दावा किया था कि चीन ने भारत की 2000 वर्ग किलोमीटर जमीन पर कब्जा कर लिया है।

बिहार चुनाव में गर्माई सियासत

राहुल गांधी के इस बयान ने बिहार चुनाव की राजनीति में नया मोड़ ला दिया है। जहां कांग्रेस इसे सामाजिक न्याय और समानता की बात बता रही है, वहीं बीजेपी इसे सेना का अपमान और देशविरोधी बयान कह रही है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि राहुल का यह बयान एनडीए बनाम महागठबंधन की लड़ाई में नया विवाद खड़ा कर सकता है।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News