Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

मारुती और टाटा की इन CNG करो पर आया धमाकेदार डिस्काउंट ऑफर, जानिए कैसे उठाये लाभ,

By
On:

मारुती और टाटा की इन CNG करो पर आया धमाकेदार डिस्काउंट ऑफर, जानिए कैसे उठाये लाभ,

Maruti or Tata CNG Car Offer – इस साल के आखिरी महीने में कारो का देश भर में स्टॉक खत्म करने के लिए आकर्षक डिस्काउंट और ऑफर्स की पेशकश करते हैं। ऐसे में अगर आप नई कार खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो दिसंबर आपको बेहतरीन लाभ होने वाला है। आइए, जान लेते हैं कि इंडियन मार्केट के अंदर किन CNG Cars पर छूट ऑफर की जा रही है।

ये भी पढ़े – Azgar Ka Video – लड़के के पीछे पड़ा अजगर, वीडियो देख कांप जायगी रूह | देखे वीडियो

Maruti Suzuki

Maruti Suzuki Swift CNG को 25 हजार रुपये के कैश डिस्काउंट के साथ खरीदा जा सकता है, लेकिन इस पर कोई एक्सचेंज बोनस उपलब्ध नहीं कराया गया है। आपको बता दें कि नई पीढ़ी की स्विफ्ट 2024 की शुरुआत में आएगी। देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी के पास भारत में सबसे व्यापक सीएनजी पोर्टफोलियो है।

दूसरी ओर, सेलेरियो और एस-प्रेसो के सीएनजी वेरिएंट पर 30 हजार रुपये तक की नकद छूट और 20 हजार रुपये का एक्सचेंज बोनस दिया जा रहा है। वैगन आर सीएनजी की खरीद पर 25 हजार रुपये तक का कैश डिस्काउंट और 20 हजार रुपये तक का एक्सचेंज बोनस उपलब्ध है। पॉपुलर हैचबैक बलेनो सीएनजी पर 25 हजार रुपये का कैश डिस्काउंट, 10 हजार रुपये का एक्सचेंज बोनस, 15 हजार रुपये का स्क्रैपिंग बोनस और 2 हाजर रुपये का कार्पोरेट डिस्काउंट दिया जा रहा है।

ये भी पढ़े – 24GB रैम और इन एडवांस फीचर्स के साथ लॉन्च हुआ Nubia का ये धाकड़ स्मार्टफोन, जानिए कीमत,

Tata Motors

टाटा मोटर्स ने इस कैलेंडर वर्ष में नए मॉडलों की एक सीरीज पेश की है, जिसमें 2023 ऑटो एक्सपो में ट्विन-सिलेंडर तकनीक के साथ अपनी वैश्विक शुरुआत के बाद अल्ट्रोज सीएनजी और पंच सीएनजी शामिल हैं, जो पीछे ज्यादा जगह नहीं लेते हैं। अल्ट्रोज सीएनजी ट्विन को कुल मिलाकर 25 हजार रुपये तक के डिस्काउंट पर खरीदा जा सकता है।

कंपनी इसके ऊपर 10 हजार रुपये का कैश डिस्काउंट, 10 हजार रुपये का एक्सचेंज बोनस और 5 हजार रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट ऑफर कर रही है। वहीं, Tata Tiago CNG कुल मिलाकर 30 हजार रुपये के कैश डिस्काउंट पर उपलब्ध है। साथ ही इस पर 15 हजार रुपये का एक्सचेंज ऑफर और 5 हजार रुपये का कार्पोरेट डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसके सिब्लिंग Tigor CNG को भी इन लाभों के साथ खरीदा जा सकता है।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News