बैतूल-Big Action –कलेक्टर अमनबीर सिंह बैंस ने जिला पंचायत सीईओ के निरीक्षण के दौरान जिला अस्पताल के प्रसूता वार्ड में अत्यंत गंदगी पाई जाने, पीने के पानी के पास साफ-सफाई न होने, साफ-सफाई कर्मचारी एवं सिक्युरिटी गार्ड मौके पर उपस्थित नहीं मिलने, मांगने पर ड्यूटी संबंधी रोस्टर प्रस्तुत नहीं किए जाने के आरोप में जिला चिकित्सालय में पदस्थ स्टुवर्ड दीपक भार्गव को निलंबित करने के आदेश दिए हैं। निलंबन अवधि में उक्त कर्मचारी का मुख्यालय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सेहरा नियत किया गया है।
गौरतलब है कि जिला अस्पताल से आ रही लगातार शिकायतों के बाद कलेक्टर अमनबीर सिंह बैस ने टास्क फोर्स का गठन किया था । जिला पंचायत सीईओ अभिलाष मिश्रा को अध्यक्ष बनाया गया था । इसमें दो अन्य अधिकारी भी सदस्य है । 17 सितंबर की रात सीईओ अभिलाष मिश्रा ने जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया था इसी औचक निरीक्षण में पाई गई कमियों के बाद यह बड़ी कार्रवाई की गई ।






Explore the ranked best online casinos of 2025. Compare bonuses, game selections, and trustworthiness of top platforms for secure and rewarding gameplayBonus offer.