Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

भार्गव समाज ने धुमधाम से मनाई महर्षि भृगु जयंती

By
On:

खबरवाणी

भार्गव समाज ने धुमधाम से मनाई महर्षि भृगु जयंती

समाज संगम’ में दिखी समाज की एकजुटता

मुलताई। महर्षि भृगु जयंती के पावन अवसर पर मुलताई में शुक्रवार को मुलताई भार्गव सभा द्वारा मां ताप्ती तट पर भव्य और भक्तिमय आयोजन किया गया। सत्यनारायण मंदिर परिसर में सामाजिक बंधुओ ने एकत्रित होकर आस्था के साथ पूजन किया। इस अवसर पर पंडित जी द्वारा पूरे विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ महर्षि भृगु की पूजा-अर्चना संपन्न कराई गई। इस धार्मिक अनुष्ठान में समाज के सदस्य भारी संख्या में उपस्थित रहे और महर्षि का आशीर्वाद प्राप्त किया।इस अवसर पर मुलताई भार्गव सभा की ओर से `समाज संगम` नामक एक विशेष कार्यक्रम का भी सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज की आधारशिला एकता और आपसी मेलजोल को मजबूत करना तथा सामाजिक समरसता को बढ़ावा देना था। समाज संगम के इस सार्थक प्रयास के माध्यम से सभी उपस्थित सदस्यों ने एकजुट होकर अपने संगठन और परिवार को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प लिया।

For Feedback - feedback@example.com

Related News

Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News