Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

केला फसल बीमा योजना में शीघ्र होगा सम्मिलित भारतीय किसान संघ

By
On:

खबरवाणी

केला फसल बीमा योजना में शीघ्र होगा सम्मिलित भारतीय किसान संघ

भोपाल 16 जून बुरहानपुर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी के साथ भारतीय किसान संघ प्रदेश किसान मंच की बैठक संपन्न* भोपाल में आयोजित इस बैठक में माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा केला फसल को हुई नुकसानी को लेकर किसानों के साथ हर स्थिति में मदद के लिए खड़े रहने का अश्वासन दिया एवं भारतीय किसान संघ द्वारा केला को फसल बीमा योजना में सम्मिलित करने की मांग को शीघ्र ही पूरा करने का आश्वासन दिया। जिला अध्यक्ष संतोष महाजन ने बताया कि मुख्यमंत्री श्री मोहन यादव जी द्वारा किसान संघ को आश्वस्त किया गया है। जल्द ही केला फसल बीमा योजना में सम्मिलित कर लिया जाएगा। किसान संघ द्वारा 41 बिंदुओं पर बैठक में चर्चा की गई जिसमें धूलकोट क्षेत्र में धनबडली तालाब निर्माण के साथ नर्मदा जल सिंचाई उद्वव्हन परियोजना को खंडवा जिले की पंधाना तहसील से लगे जनजाति क्षेत्र धूलकोट क्षेत्र में विस्तारित करने की मांग रखी गई।

बैठक में माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा डीजल बाध्यता तुरंत हटाने के दिए निर्देश दिए गए।

भारतीय किसान संघ प्रदेश किसान मंच की बैठक आज माननीय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी के साथ संपन्न हुई। बैठक में किसानों की ज्वलंत समस्याओं पर विस्तृत चर्चा हुई।

 

बैठक में उपस्थिति:

भारतीय किसान संघ महाकौशल प्रांत, मालवा प्रांत, मध्यभारत प्रांत सहित प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश महामंत्री विशेष रूप से उपस्थित हुए।

बैठक के प्रमुख निर्णय एवं मांगें:

1. उपार्जन-पंजीयन व भुगतान: ग्रीष्मकालीन मूंग-उड़द की गिरदावरी पंजीयन की तिथि बढ़ाने एवं अविलम्ब समर्थन मूल्य पर उपार्जन कराने के निर्देश दिए जाए। साथ ही चना, मसूर, दलहन एवं गेहूं समर्थन मूल्य पर उपार्जन करने के बाद बहुत से किसान भाइयों का भुगतान शेष है, उसका तत्काल भुगतान करवाया जाए।

2. खाद वितरण: खाद वितरण में ई-टोकन प्रणाली को सरल कर किसानों को पर्याप्त खाद दिए जाने पर चर्चा हुई।

3. डीजल बाध्यता समाप्त: “ट्रैक्टर में ही डीजल देने” की बाध्यता समाप्त करते हुए किसानों की आवश्यकता अनुसार डीजल दिए जाने की मांग रखी गई। माननीय मुख्यमंत्री महोदय जी ने तत्काल बाध्यता समाप्त करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए।

4. बिजली सुधार: ओवरलोड ट्रांसफार्मर, सबस्टेशनो में अधिक क्षमता वाले PTR, 5 MVA भार वृद्धि रखवाने की बात कही गई। बिजली कंपनियों के सभी स्तर पर फोरम बनें एवं वर्षों पुराने तार बदले जाएं।

5. जल संरक्षण: नहरों को तालाबों से जोड़ने का सुझाव दिया गया ताकि वर्षा काल में अतिरिक्त पानी का स्टोर हो सके।

6. भू-अधिग्रहण कानून: मान् मुख्यमंत्री महोदय जी ने भू-अधिग्रहण कानून में 4 गुना मुआवजा अधिनियम केबिनेट में पास करने पर किसान संघ ने मान् मुख्यमंत्री महोदय जी को बधाई दी।

कुल 41 बिन्दुओं पर विचार-विमर्श किया गया।

बैठक में प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित:

क्षेत्रीय संगठन मंत्री महेश चौधरी जी, प्रदेश अध्यक्ष कमल सिंह अंजना जी, प्रदेश महामंत्री चन्द्रकांत गौर, मालवा प्रांत अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण पटेल, महामंत्री रमेश दांगी, संगठन मंत्री अतुल महेश्वरी, मध्यभारत प्रांत अध्यक्ष सर्वज्ञ दीवान, प्रांत महामंत्री शिवनंद जी, संगठन मंत्री भरतसिंह पटेल, महाकौशल प्रांत महामंत्री प्रहलाद सिंह पटेल, प्रांत संगठन मंत्री तुलाराम जी, जगराम जी, नमोनारायण दीक्षित, योगेन्द्र जी, प्रदेश संयोजिका गिरजा दीदी सहसंगठन मंत्री दिनेश शर्मा, राजेन्द्र जी प्रदेश मंत्री, प्रदेश कोषाध्यक्ष नवनीतb जी,सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

 

 

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News