Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

बुद्व पुर्णिमा पर भारत विकास परिषद ने की मां ताप्ती की महाआरती

By
On:

खबरवाणी

बुद्व पुर्णिमा पर भारत विकास परिषद ने की मां ताप्ती की महाआरती

मुलताई। पवित्र नगरी मुलताई मे बुद्ध पूर्णिमा पर शुक्रवार की रात 8 बजे से मॉं ताप्ती की आरती भक्ति एवं आस्था के साथ उतारी गई। इस अवसर पर भारत विकास परिषद ईकाइ मुलताई ने मॉं ताप्‍ती की महाआरती मे हिस्सा लिया।जिसमें बडी संख्‍या मे श्रद्वालुओं द्वारा मां ताप्ती की आरती उतरी। भारत विकास परिषद अध्‍यक्ष प्रशांत भार्गव ने बताया प्रत्‍येक पुर्णिमा पर सुर्यपुत्री मॉं ताप्‍ती तीर्थ क्षेत्र न्‍यास द्वारा महाआरती का आयोजन किया जाता है जिसमें अलग अलग संगठनों द्वारा हिस्‍सा लेकर महाआरती की जाती है। इस बार बुद्व पुर्णिमा के अवसर पर भारत विकास परिषद ईकाई मुलताई द्वारा महाआरती का आयोजन किया गया । महाआरती में जनअभियान परिषद के प्रदेश उपाध्‍यक्ष एवं राज्‍य मंत्री दर्जा प्राप्‍त मोहन नागर ने भी हिस्‍सा लेकर मॉं ताप्‍ती की आरती की गई । इस दौरान भारत विकास परिषद द्वारा उनके द्वारा पर्यावरण को अपना अमुल्‍य योगदान देने के लिए उनका सम्‍मान किया गया । इस दौरान हेमंत शर्मा, हनी भार्गव, थाना प्रभारी नरेन्‍द्र सिहं परिहार, भारत विकास परिषद अध्‍यक्ष प्रशांत भार्गव, भारत भूषण चौधरी, मुकेश जैन,राजीव जैन, संदीप भार्गव , राहुल भार्गव तथा डॉं राजेन्‍द्र ठाकुर सहित अन्‍य पदाधिकारी मौजूद रहे।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News