खबरवाणी
बड़े हनुमान मंदिर मे हनुमान जन्मोत्सव पर भंडारा आज
मुलताई। पवित्र नगरी मे गुरुवार कि हनुमान जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। इस अवसर पर नगरवासियो की आस्था का केंद्र बड़े हनुमान मंदिर मे भी आस्था एवं धूमधाम से जन्मोत्सव मनाया जाएगा। बड़े हनुमान मंदिर के पुजारी दुर्गादास वैष्णव ने बताया हनुमान जन्मोत्सव पर ब्रम्ह मुहूर्त मे हनुमानजी की प्रतिमा का अभिषेक कर चोला चढ़ाया जाएगा, जिसके बाद 7 बजे से हनुमान जी की महाआरती एवं प्रसाद वितरण होगा, वहीं दोपहर 3 बजे मंदिर परिसर मे भंडारा प्रसादी का आयोजन किया गया. जबकि शाम 7 बजे दिव्य आरती होंगी।हनुमान जन्मोत्सव को लेकर बड़े हनुमान मंदिर को लेकर रंग बिरंगी रोशनियों से सजाया गया है। प्रतिवर्ष हनुमान जन्मोत्सव मे मंदिर मे श्रद्धालुओ की भीड़ उमड़ती है। उन्होंने श्रद्धालुओं से भंडारा मे शामिल होकर पुण्य लाभ अर्जित करने का अनुरोध किया है।





