Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

भव्य कलश यात्रा के साथ प्रारम्भ हुई भागवत कथा

By
On:

खबरवाणी

भव्य कलश यात्रा के साथ प्रारम्भ हुई भागवत कथा

प्रसिद्ध कथावाचक देवकी नंदन ठाकुर ने बताया श्रीमद भागवत कथा का महात्तम

मुलताई। मां ताप्ती की उदगम स्थली पवित्र नगरी मुलताई में 6 जून से 12 जून तक प्रसिद्ध भागवताचार्य देवकीनंदन ठाकुर के मुखार बिंद से श्रीमद्भागवत कथा सुनाई जाएगी। शनिवार को भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद भागवत कथा का शुभारंभ हुआ।कलश यात्रा ताप्ती तट सुबह पौने 11 बजे निकाली गई। जिसमे कथा आयोजक महेश अग्रवाल सपत्निक अपने सिर पर श्रीमद भागवत गीता लेकर शामिल हुई, वहीं यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाए सिर पर ताप्ती जल कलश लेकर शामिल हुई।इस दौरान श्रद्धालू डीजे एवं बेंड बाजो की धुन पर भक्ति गीतों के साथ नाचते गाते जयस्तम्भ चौक से फव्वारा चौक होते रेल्वे स्टेशन रोड से कथा स्थल राम मंदिर मेला मैदान पहुंचे,मार्ग में कलश यात्रा पर जगह-जगह जमकर पुष्पवर्षा की गई वहीं चौक चौराहो पर श्रद्धालुओं द्वारा यात्रा में शस्मिल लोगो को ठंडा पेय एवं शरबत पिलाकर स्वागत किया। जिसके बाद दोपहर साढ़े 3 बजे से अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कथा वाचक देवकी नंदन ठाकुर द्वारा श्रीमद भागवत कथा का महात्तम बताया। यह कथा आगामी सात दिनों साढ़े 3 बजे से शाम 6.30 बजे तक आयोजित होंगी। रविवार को सुखदेव जन्मकथा का सुनाई जाएगी। आयोजक महेश अग्रवाल परिवार द्वारा प्रतिदिन दोनों समय कथा स्थल पर भंडारा प्रसादी का आयोजन किया गया। शनिवार को कलश यात्रा के बाद करीब 4 हजार लोगो द्वारा भंडारा प्रसादी ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित किया।

For Feedback - feedback@example.com

Related News

Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News